1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. पति जेल में था और मां बन गई पत्नी, बाहर आते ही 7 माह की बच्ची को दी दर्दनाक मौत

पति जेल में था और मां बन गई पत्नी, बाहर आते ही 7 माह की बच्ची को दी दर्दनाक मौत

 Edited By: Amar Deep
 Published : Apr 26, 2024 09:12 pm IST,  Updated : Apr 26, 2024 09:12 pm IST

हरियाणा के गुरुग्राम में जेल से बाहर आए एक युवक ने सात साल की बच्ची की फर्श पर पटक कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि युवक के जेल जाने के बाद पत्नी देवर के साथ रह रही थी।

युवक ने की सात माह की बच्ची की हत्या।- India TV Hindi
युवक ने की सात माह की बच्ची की हत्या। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

गुरुग्राम: राष्ट्रीय राजधानी से सटे गुरुग्राम के नाथूपुर गांव के पास एक झुग्गी में 7 महीने की एक बच्ची की उसके सौतेले पिता ने फर्श पर पटक कर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में डीएलएफ फेज -3 पुलिस थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई और आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। 

देवर के साथ रहती थी महिला

पुलिस ने बताया कि आरोपी बिहार के सीतामढ़ी जिले का मूल निवासी है। उसने बताया कि घटना गुरुवार रात नाथूपुर पहाड़ी इलाके के पास एक झुग्गी बस्ती में हुई, जहां आरोपी की पत्नी, उसके भाई और 7 महीने की बच्ची के साथ रह रही थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने वहां पहुंचकर अपनी पत्नी से झगड़ा शुरू कर दिया और सात महीने की सौतेली बेटी को फर्श पर पटक दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। 

भोंडसी जेल में बंद था आरोपी

पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर एक टीम मौके पर पहुंची और बच्ची को नजदीकी अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृत बच्ची की मां द्वारा दी गई तहरीर के हवाले से बताया कि उसका पति दिल्ली में शराब बेचने के मामले में पकड़ा गया था। उसने बताया कि जेल से छूटने के बाद वह करीब चार साल पहले गुरुग्राम में चेन छीनने के मामले में पकड़ा गया था और भोंडसी जेल में बंद था। 

बुधवार को जेल से हुआ रिहा

आरोपी की पत्नी ने अपनी शिकायत में बताया कि ‘‘इस दौरान मैंने देवर के साथ रहना शुरू कर दिया और सात महीने पहले मैंने एक बच्ची को जन्म दिया। आरोपी को बुधवार को भोंडसी जेल से रिहा किया गया था।’’ बच्ची की मां ने बताया कि ‘‘गुरुवार की रात को वह झुग्गी में आया और मेरे साथ लड़ाई के दौरान उसने मेरी सात महीने की बेटी को जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद वह भाग गया।’’ 

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि आरोपी को कुछ ही घंटों के भीतर नाथूपुर इलाके की एक झुग्गी से गिरफ्तार कर लिया गया। गुरुग्राम पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि ‘‘हमने आज पोस्टमॉर्टम के बाद बच्ची का शव परिजनों को सौंप दिया और हम आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं।’ (इनपुट- भाषा)

यह भी पढ़ें- 

छेड़खानी का विरोध करने पर हत्या, मेहताब ने लड़की की मां को घर में घुसकर मारी गोली

ओवरटेक करते समय ट्रक से टकराई कार, 6 लोगों की गई जान; शोक सभा से वापस आ रहा था परिवार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।