1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. चौकीदार के साथ देर रात तक पी शराब, सुबह स्कूल के पार्क में मिला युवक का शव

चौकीदार के साथ देर रात तक पी शराब, सुबह स्कूल के पार्क में मिला युवक का शव

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Apr 28, 2024 01:04 pm IST,  Updated : Apr 28, 2024 02:29 pm IST

स्कूल के पार्क में लाश मिलने से हड़कंप माच हुआ है। मृतक की पहचान योगेश के रूप में हुई है और उसने देर रात तक चौकीदार के साथ शराब पी थी।

File Photo- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : INDIA TV

हरियाणा के सोनीपत में एक स्कूल के पार्क में युवक की लाश मिली है। स्कूल में हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। जांच में सामने आया है कि युवक की हत्या पीट पीट कर की गई है। हालांकि, हमलावरों के बारे में पुलिस अब तक कोई सुराग नहीं जुटा पाई है। 

मामला सोनीपत के बहालगढ़ स्थित संस्कृत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का है, जहां शख्स की बेरहमी से पीट पीटकर हत्या कर दी गई। विद्यालय के पार्क में अज्ञात हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। मृतक की पहचान योगेश के रूप में हुई है, जो गांव लिवासपुर का रहने वाला है। 

चौकीदार के साथ पी थी शराब

हत्या से पहले योगेश ने विद्यालय के चौकीदार के साथ बैठकर देर रात तक शराब पी थी। वारदात की सूचना मिलने के बाद बहालगढ़ थाना पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। अब सोनीपत बहालगढ़ थाना पुलिस हत्याकांड की गंभीरता से जांच कर रही है। सोनीपत बहालगढ़ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया है। 

(सोनीपत से सन्नी मलिक की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

VIDEO: नोएडा में लेदर गारमेंट्स बनाने वाली कंपनी में लगी भीषण आग, पाया गया काबू

"धर्म का इस्तेमाल तब करते हैं, जब चुनाव हार जाते हैं", बादल परिवार पर CM मान का बड़ा हमला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।