1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. दो बेटियां, दोनों नाबालिगों के साथ पिता ने ही किया दुष्कर्म; मां ने दर्ज कराया मुकदमा

दो बेटियां, दोनों नाबालिगों के साथ पिता ने ही किया दुष्कर्म; मां ने दर्ज कराया मुकदमा

 Edited By: Amar Deep
 Published : Nov 19, 2024 07:21 am IST,  Updated : Nov 19, 2024 07:21 am IST

हरियाणा के फरीदाबाद में एक शख्स ने अपनी दो बेटियों के साथ दुष्कर्म किया। उसकी पत्नी ने पुलिस से मामले की शिकायत की, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

दो बेटियों के साथ किया दुष्कर्म।- India TV Hindi
दो बेटियों के साथ किया दुष्कर्म। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE/PTI

फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक व्यक्ति को अपनी ही दो नाबालिग बेटियों के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पत्नी ने पुलिस ने मामले की शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। 

पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत

घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी की पत्नी ने 15 नवंबर को एसजीएम नगर थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी की पत्नी की शिकायत के आधार पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को सोमवार को शहर की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़कियों की उम्र 13 और 11 वर्ष है। शिकायतकर्ता मां का कहना है कि वह मजदूरी करती है, जबकि उसका पति नशे का आदी है। 

बड़ी बेटी ने मां को दी जानकारी

पुलिस ने बताया कि जब बच्चियों की मां 15 नवंबर को काम से लौटी, तो उसकी बड़ी बेटी ने उसे इस बारे में जानकारी दी। बच्ची ने बताया कि पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं महिला ने पुलिस से अपनी शिकायत में कहा, “उसने (बड़ी बेटी ने) यह भी खुलासा किया कि कुछ दिन पहले मेरे पति ने छोटी बेटी के साथ भी दुष्कर्म किया था। उसने (आरोपी व्यक्ति) मुझे और मेरी बेटियों को इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी।” फिलहाल महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी को रविवार रात को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। (इनपुट- एजेंसी)

यह भी पढ़ें- 

हरियाणा सरकार को वापस लेने पड़े दो विधेयक, एक तो 2019 से नहीं पास हो रहा, तीन बार केंद्र ने लौटाया

12वीं के छात्रों ने यूट्यूब से बम बनाना सीखा, टीचर की कुर्सी के नीचे किया विस्फोट, जानें फिर मैडम ने क्या किया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।