1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. नायब कैबिनेट में शामिल हुए 8 नए चेहरे, जानें कौन-कौन बने मंत्री; देखें लिस्ट

नायब कैबिनेट में शामिल हुए 8 नए चेहरे, जानें कौन-कौन बने मंत्री; देखें लिस्ट

 Reported By: Puneet Pareenja Written By: Amar Deep
 Published : Mar 19, 2024 04:46 pm IST,  Updated : Mar 19, 2024 06:26 pm IST

हरियाणा में आज नायब सिंह के मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। कुल 8 नए विधायकों ने मत्री पद की शपथ ली। वहीं अब नायब की कैबिनेट में कुल 13 मंत्री हो चुके हैं।

नायब सिंह सैनी की कैबिनेट का हुआ विस्तार।- India TV Hindi
नायब सिंह सैनी की कैबिनेट का हुआ विस्तार। Image Source : HARYANA BJP

चंडीगढ़: हरियाणा में बीते दिनों मनोहर लाल खट्टर के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा ने नायब सिंह को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाया। वहीं फ्लोर टेस्ट में भी नायब सिंह को बहुमत मिला, जिसके बाद से नायब सिंह हरियाणा के नए मुख्यमंत्री बने। सीएम बनने के बाद आज प्रदेश में नायब सिंह अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। राजभवन में मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। आज आठ विधायकों ने शपथ ली है। वहीं पिछली बार 5 कैबिनेट मंत्री बनाए गए थे। इस तरह से अब नायब कैबिनेट में कुल 13 मंत्री बनाए जा चुके हैं।

इन लोगों ने ली शपथ-

  1. हिसार से विधायक कमल गुप्ता ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। उन्होंने संस्कृत में शपथ है। ये दो बार के विधायक भी रह चुके हैं।
  2. सैनी कैबिनेट में पहली महिला मंत्री बनी सीमा त्रिखा। ये बड़खल विधानसभा क्षेत्र की विधायक हैं। पिछले दो बार से विधायक हैं सीमा त्रिखा। सीमा पंजाबी कोटे से मंत्री बनीं हैं। सीमा त्रिखा मुख्य संसदीय सचिव भी रह चुकी हैं।
  3. महिपाल ढांडा ने भी नायब कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली है। ढांडा ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली है। ढांडा पानीपत ग्रामीण से दो बार के विधायक हैं। ये किसान मोर्चा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
  4. असीम गोयल भी नायब सिंह सैनी की कैबिनेट में मंत्री बने। उन्होंने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली है। बता दें कि नायब सिंह अंबाला से विधायक हैं। 
  5. अभय सिंह यादव भी नायब कैबिनेट में शपथ ले रहे हैं। बता दें कि अभय सिंह यादव नांगल चौधरी विधानसभा सीट से विधायक हैं। अभय सिंह रिटायर्ड आईएएस ऑफिसर हैं, जिन्होंने दूसरी बार विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की है और विधायक बने हैं। 
  6. सुभाष सुधा ने भी नायब कैबिनेट में शपथ ली है। वह थानेसर विधानसभा सीट से विधायक हैं। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के बेहद करीबी माने जातें हैं सुभाष सुधा। 
  7. विशंभर सिंह वाल्मिकी ने भी शपथ ले ली है। विशंभर सिंह हरियाणा की बवानीखेड़ी विधानसभा सीट से विधायक हैं। विशंभर सिंह 2014 और 2019 के चुनावों में जीत कर विधायक चुने जा चुके हैं।
  8. संजय सिंह का नाम भी अब नायब सिंह सैनी की कैबिनेट में शुमार हो गया है। संजय सिंह सोहना विधानसभा सीट से विधायक हैं। संजय सिंह, पूर्व मंत्री सूरजपाल सिंह के बेटे हैं। इसके साथ ही ये बीजेपी के कद्दावर नेताओं की लिस्ट में आते हैं।

यह भी पढ़ें-  

बिहार में JDU को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री अली अशरफ फातमी ने दिया इस्तीफा; RJD में होंगे शामिल

बेटी के फांसी लगाने से गुस्साए मायके वालों ने ससुराल में लगा दी आग, जिंदा जल गए सास-ससुर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।