1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा की लाडवा सीट से CM नायब सैनी मारेंगे बाजी? BJP के बागी भी मैदान में

हरियाणा की लाडवा सीट से CM नायब सैनी मारेंगे बाजी? BJP के बागी भी मैदान में

 Written By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Oct 08, 2024 01:00 am IST,  Updated : Oct 08, 2024 01:00 am IST

Ladwa Assembly Election Result: हरियाणा की सत्ता इस बार किस पार्टी को मिलेगी, इसका फैसला आज हो जाएगा। इस बीच, सभी की नजर छह महीने पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री बनाए गए नायब सिंह सैनी की सीट पर है।

लाडवा से चुनाव लड़ रहे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी - India TV Hindi
लाडवा से चुनाव लड़ रहे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी Image Source : PTI

Ladwa Assembly Election Result: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। उससे पहले एग्जिट पोल्स के आंकड़े सामने आए। तमाम एग्जिट पोल्स में कांग्रेस बहुमत का आंकड़ा पार करती नजर आ रही है। वहीं, बीजेपी 10 साल बाद सत्ता गंवाती दिख रही है। सरकार किस पार्टी की बनेगी, इसका फैसला आज हो जाएगा, लेकिन सभी की नजर छह महीने पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री बनाए गए नायब सिंह सैनी पर जरूर रहेगी।

अगर हरियाणा में बीजेपी की सरकार बनती है तो नायब सिंह सैनी को ही मुख्यमंत्री बनाए जाने की संभावना है। बीजेपी ने विधानसभा चुनाव से पहले नायब सैनी को मुख्यमंत्री कैंडिडेट घोषित किया था। ऐसे में कुरुक्षेत्र जिले की लाडवा विधानसभा सीट हॉट बनी हुई है, जहां से नायब सिंह सैनी चुनावी मैदान में हैं। यह विधानसभा सीट साल 2008 में हुए परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई थी। पहले लाडवा थानेसर हलके में आता था।

नायब सिंह सैनी VS मेवा सिंह 

लाडवा सीट पर अभी तक तीन चुनाव हुए हैं। यहां कोई भी पार्टी दो बार जीत दर्ज नहीं कर पाई है। यहां नायब सिंह सैनी का कांग्रेस के मेवा सिंह से मुकाबला है, मेवा सिंह ने 2019 के विधानसभा चुनाव में यहां से जीत हासिल की थी और पार्टी ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है। वहीं, यहां से इनेलो-बसपा की सपना बड़शामी, आम आदमी पार्टी (AAP) से जोगा सिंह और जजपा-असपा गठबंधन के विनोद शर्मा चुनावी मैदान में हैं। 2014 में लाडवा सीट से बीजेपी के पवन सैनी ने जीत हासिल की थी। ऐसे में यहां से नायब सिंह सैनी विजयी रहते हैं तो यह बीजेपी की दूसरी जीत होगी। 2009 के चुनाव में इनेलो के शेर सिंह बड़शामी यहां से जीते थे। यहां से बीजेपी के बागी संदीप गर्ग भी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।

लाडवा सीट पर जातीय समीकरण को देखें तो यहां सबसे ज्यादा सैनी समाज के वोट हैं। वहीं, मुख्यमंत्री चेहरा होने की वजह से नायब सिंह सैनी को लेकर माहौल भी है, लेकिन किसानों में बीजेपी के प्रति नाराजगी भी है। वहीं, बीजेपी के बागी संदीप गर्ग भी निर्दलीय चुनाव लड़कर बीजेपी के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी है। इसके अलावा कांग्रेस कैंडिडेट मेवा सिंह यहां से विधायक रहे हैं और दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।