1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा में अब 7 सितंतबर को रहेगी जंमाष्टमी की छुट्टी, स्कूल भी रहेंगे बंद; जारी हुआ ऑफिशियल नोटिस

हरियाणा में अब 7 सितंतबर को रहेगी जंमाष्टमी की छुट्टी, स्कूल भी रहेंगे बंद; जारी हुआ ऑफिशियल नोटिस

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 05, 2023 09:21 pm IST,  Updated : Sep 05, 2023 09:21 pm IST

हरियाणा सरकार ने 7 सितंबर को जन्माष्टमी के त्योहार के अवसर पर सभी बोर्डों, शैक्षणिक और अन्य संस्थानों के लिए राजपत्रित अवकाश घोषित किया है।

सांकेतिक  फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

हरियाणा सरकार ने जंमाष्टमी के त्योहार पर होने वाली छुट्टी को लेकर बदलाव किया है। हरियाणा सरकार ने अब जंमाष्टमी के त्योहार का 7 सितंबर को अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में एक आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है। जारी किए गए आधिकारिक नोटिस के मुताबिक हरियाणा सरकार ने 7 सितंबर को जन्माष्टमी के त्योहार के अवसर पर सभी बोर्डों, शैक्षणिक और अन्य संस्थानों के लिए राजपत्रित अवकाश घोषित किया है। जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले सरकार ने बुधवार, 6 सितंबर 2023 को उत्सव अवकाश के रूप में अधिसूचित किया था। 

हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने एक आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से त्योहारी छुट्टियों की संशोधित तारीख की घोषणा की है। कौशल ने आधिकारिक नोटिस में कहा कि राज्य भर के सभी स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान 7 सितंबर को बंद रहेंगे। आधिकारिक बयान में कहा गया है, " बुधवार, 6 सितंबर के बजाय गुरुवार, 7 सितंबर को त्योहार 'जन्माष्टमी' के अवसर पर हरियाणा सरकार के तहत विभागों / बोर्डों / निगमों, शैक्षिक और अन्य संस्थानों में राजपत्रित अवकाश के रूप में मनाया जाएगा।" 

कई राज्यों में 6 या 7 सितंबर 2023 को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है। कई राज्यों में 6 या 7 सितंबर को स्कूल बंद रहेंगे। वहीं, बिहार में कल 6 सितंबर को स्कूल बंद रहेंगे।

ये भी पढ़ें: ग्रीन कार्ड के इंतजार में ही क्या चली जाएगी 4.5 लाख लोगों की जान? इसमें 90 प्रतिशत हैं भारतीय

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।