1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. नूंह में एक ही घर से मिलीं 4 लाशें, पति और 3 बच्चों की हत्या कर फरार हुई महिला, मासूमों को जहर देकर मारने का आरोप

नूंह में एक ही घर से मिलीं 4 लाशें, पति और 3 बच्चों की हत्या कर फरार हुई महिला, मासूमों को जहर देकर मारने का आरोप

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Sep 03, 2023 06:44 am IST,  Updated : Sep 03, 2023 07:46 am IST

हरियाणा के नूंह के एक गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला ने अपने पति और तीन बच्चों की हत्या कर फरार हो गई। परिजनों ने महिला को लेकर कहा कि उसके चरित्र ठीक नहीं थे।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

हरियाणा के नूंह से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। नूंह के एक गांव में एक ही परिवार के चार लोगों का शव बरामद किया गया, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आरोप है कि एक महिला ने अपने पति और तीन बच्चों की हत्या कर दी। गांव में शनिवार की सुबह एक शख्स का शव फांसी पर लटका मिला, जबकि उसके तीन बच्चों के शव उनके घर के बिस्तर पर पड़े मिले। पुलिस ने बताया कि शख्स के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी पुत्रवधू ने उन्हें मार डाला। 

पंखे से लटका मिला जीत का शव

पुलिस ने कहा कि जीत सिंह (34) का शव छत के पंखे से लटका हुआ पाया गया, जबकि उनके 12 और 8 साल की उम्र के दो बेटों और 10 वर्षीय बेटी के शव गंगोली गांव में उनके घर के एक कमरे में बिस्तर पर पड़े पाए गए। पुलिस को दी शिकायत में सिंह के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी पुत्रवधू मीना ने अपने मित्र और अपने माता-पिता की मदद से शुक्रवार की रात अपने पति की हत्या कर दी और उसके शव को फांसी पर लटका दिया। 

शख्स की दूसरी पत्नी है महिला

पुलिस ने बताया कि महिला पर तीन बच्चों को जहर देने का भी आरोप लगाया। शिकायतकर्ता के मुताबिक मीना, जीत सिंह की दूसरी पत्नी है और दंपति के तीन बच्चे थे। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर मीना, उसके माता-पिता और उसके मित्र रोहित के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल महिला फरार बताई जा रही है।

हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

परिजनों का ये भी कहना है कि महिला के चरित्र ठीक नहीं थे। पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता रहता था और पत्नी कई-कई दिन तक घर से गायब रहती थी। परिजनों को उसके चरित्र पर शक था। इस बारे में महिला के मायके में भी बताया गया था, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। मामले में पुलिस हर एंगल से जांच करने में जुट गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।