1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. इस कंपनी के बॉस ने कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट में बांटी कारें, तोहफा पाने वालों में चपरासी भी शामिल

इस कंपनी के बॉस ने कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट में बांटी कारें, तोहफा पाने वालों में चपरासी भी शामिल

 Published : Nov 03, 2023 04:42 pm IST,  Updated : Nov 03, 2023 04:42 pm IST

बॉस अपनी कंपनी के कर्मचारियों को कर्मचारी न कह कर सेलिब्रिटी और स्टार के रूप में संबोधित करते हैं। खास बात ये है कि कुछ कर्मचारियों को तो कार चलानी तक नहीं आती। किसी ने भी सपने में भी नहीं सोचा था कि कंपनी उन्‍हें तोहफे में कार देगी।

car diwali gift- India TV Hindi
कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट में मिली कार Image Source : INDIA TV

पंचकूला में एक फार्मा कंपनी के कर्मचारियों के लिए दिवाली का पर्व इस बार खास बन गया है। इस कंपनी के मालिक ने अपने कर्मचारियों को दिवाली के तोहफे के रूप में कारें गिफ्ट की। कंपनी के मालिक एम के भाटिया ने कर्मचारियों को कारों की चाबियां सौंपी। भाटिया अपनी कंपनी के कर्मचारियों को कर्मचारी न कह कर सेलिब्रिटी और स्टार के रूप में संबोधित करते हैं। दिवाली पर उन्होंने अपनी कंपनी के 12 स्टार सेलिब्रिटी को टाटा पंच कार तोहफे में दे दी।

कार पाकर खुश हुए कर्मचारी
Image Source : INDIA TVकार पाकर खुश हुए कर्मचारी

जल्दी ही 38 और कर्मचारियो को भी मिलेगी कार

भाटिया ने कहा कि मिस्‍टकार्ट फार्मा आज कर्मचारियों की मेहनत से ही इस मुकाम पर पहुंची है। उन्होंने कहा कि वे एक सपना लेकर चंडीगढ़ आए थे। उनके इस सपने को साकार करने में इन कर्मचारियों का सबसे बड़ा हाथ है। इसी वजह से उन्‍होंने इस दिवाली कर्मचारियों को कोई शानदार गिफ्ट देने का मन बनाया। उन्होंने कुछ समय पहले कर्मचारियों को कहा था कि उन्हें कार गिफ्ट करेंगे और आज उन्होंने अपना वादा पूरा किया है। उन्होंने अपने 12 कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट के रूप में कार दे दी है, जल्द ही 38 और कर्मचारियो को भी कारें दी जाएंगी।

कंपनी के मालिक ने 12 कर्मचारियों का कार की चाबियां सौंपी।
Image Source : INDIA TVकंपनी के मालिक ने 12 कर्मचारियों का कार की चाबियां सौंपी।

वहीं, आपको बता दें कि दिवाली का यह शानदार तोहफा पाने वालों में कपंनी का ऑफिस ब्‍वॉय भी शामिल है।  मिट्स हेल्थकेयर नामक कंपनी के मालिक का कहना है कि इन कर्मचारियों की मेहनत की वजह से ही वे आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं।  उन्होंने कहा, शुरुआत से ही ये कर्मचारी उनके साथ हैं। ये कार उनकी इस मेहनत और ईमानदारी और विश्वास का इनाम है।

कइयों को ड्राइविंग भी नहीं आती

खास बात ये है कि कुछ कर्मचारियों को तो कार चलानी तक नहीं आती। किसी ने भी सपने में भी नहीं सोचा था कि कंपनी उन्‍हें तोहफे में कार देगी। यह गिफ्ट पाकर उनके कर्मचारी हैरान हो गए। कंपनी ने ऑफिस बॉय मोहित को भी तोहफे में कार मिली है। भाटिया का कहना है कि मोहित शुरू से कंपनी के साथ है और पूरी मेहनत और लगन से काम करते हैं।

(Report- Umang Sheoran)

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।