1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. OYO होटल में गए पुलिसकर्मी की चप्पलों से पिटाई, वीडियो हुआ वायरल, अब अधिकारी ने दी सफाई

OYO होटल में गए पुलिसकर्मी की चप्पलों से पिटाई, वीडियो हुआ वायरल, अब अधिकारी ने दी सफाई

 Edited By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Aug 06, 2025 06:46 pm IST,  Updated : Aug 06, 2025 07:29 pm IST

फरीदाबाद के सरूरपुर में स्थित एक ओयो होटल में पुलिसकर्मी की चप्पलों से पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे लेकर अब प्रशासन की तरफ से बयान आया है।

Policeman who went to OYO hotel beaten with slippers video went viral now officer cleaned- India TV Hindi
OYO होटल में गए पुलिसकर्मी की चप्पलों से पिटाई Image Source : REPORTER INPUT

फरीदाबाद के सरूरपुर इलाके में एक ओयो होटल संचालिका द्वारा ट्रैफिक पुलिस कर्मी की चप्पलों से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इसे लेकर बताया जा रहा है कि ओयो होटल की संचालिका ट्रैफिक पुलिस कर्मी की चप्पलों से पिटाई कर रही है और एक युवक ट्रैफिक पुलिस कर्मी को पकड़ के खड़ा है। एक अन्य ट्रैफिक पुलिसकर्मी के मुताबिक इस पूरे मामले में समझौता भी हो गया था, जिसके बावजूद वीडियो वायरल कर दी गई। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी उक्त ओयो होटल में क्या करने गया था और किस बात को लेकर विवाद हुआ, जबकि मार पिटाई कर रही संचालिका को साफ तौर पर चिल्लाते और चप्पल से मारते हुए देखा जा सकता है।

ट्रैफिक पुलिसकर्मी की पिटाई

एक अन्य ट्रैफिक कर्मी ने इसे लेकर बताया कि यह सच है कि एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी की ओयो होटल की संचालिका ने पिटाई की है, जो कि उन्होंने गलत किया है। वह उन्हें समझा बुझाकर भी भेज सकते थे या फिर 112 पर कॉल करके पुलिस को बुला सकते थे। ट्रैफिक पुलिस कर्मी का कहना था कि इस मारपीट के बाद दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया था, उसके बाद इन्होंने वीडियो वायरल की है, जिसको लेकर ओयो संचालिका व अन्य के खिलाफ मुजफ्फरनगर थाने में केस दर्ज किया जा चुका है। इस मामले पर अब ट्रैफिक पुलिस पीआरओ का बयान भी आया है।

पुलिस ने दिया बयान

पुलिस पीआरओ यशपाल ने इस मामले पर बताया कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी वहां जाम लगने की वजह से गया था। दरअसल ओयो होटल के बाहर गाड़ियां खड़ी थीं। इसे लेकर पुलिसकर्मी ने होटल संचालिका से बात की। पुलिसकर्मी ने कहा कि सड़क पर खड़ी गाड़ियों की वजह से सड़क पर जाम लग रहा है। इसे लेकर होटल संचालकों ने ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी को पीटा। इस विषय को लेकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और उन्हें राउंड ऑफ किया गया है, साथ ही उनसे पूछताछ की जा रही है। जब उनसे ये पूछा गया कि इस मामले में पुलिसकर्मी और ओयो होटल संचालकों के साथ समझौता हो चुका था तो उन्होंने इस बात से इनकार कर दिया। 

(रिपोर्ट- सुनील कुमार)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।