1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. गाड़ी के फैंसी नंबर के लिए लगी रिकॉर्ड बोली, व्यवसायी ने 1.17 करोड़ में खरीदा 'HR-88-B-8888'

गाड़ी के फैंसी नंबर के लिए लगी रिकॉर्ड बोली, व्यवसायी ने 1.17 करोड़ में खरीदा 'HR-88-B-8888'

 Edited By: Malaika Imam
 Published : Nov 27, 2025 08:58 am IST,  Updated : Nov 27, 2025 09:02 am IST

एक फैंसी वाहन नंबर के लिए 1.17 करोड़ रुपये की बोली लगाई गई है। यह बोली निर्धारित पोर्टल पर ऑनलाइन बोली प्रक्रिया के दौरान लगाई गई।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PIXABAY.COM

हरियाणा में एक फैंसी वाहन नंबर के लिए रिकॉर्ड तोड़ बोली लगाई गई है। चरखी दादरी जिले के बाढड़ा उपमंडल में वाहन पंजीकरण संख्या 'HR-88-B-8888' को एक व्यवसायी ने 1.17 करोड़ की चौंका देने वाली राशि में खरीद लिया है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को इस बोली प्रक्रिया के बंद होने की पुष्टि की।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, यह बोली निर्धारित पोर्टल पर ऑनलाइन प्रक्रिया के दौरान लगाई गई। इस हाई-प्रोफाइल बोली में भाग लेने के लिए बोलीदाताओं ने भागीदारी शुल्क के रूप में 1,000 और सुरक्षा राशि के रूप में 10,000 जमा किए थे।

बोली लगाने वाला कौन?

यह बोली प्रक्रिया बुधवार को बंद हो गई। उन्होंने कहा कि कारोबारी के पास बोली राशि जमा करने के लिए पांच दिन का समय है, जिसके बाद प्रक्रिया पूरी होने पर नंबर आवंटित कर दिया जाएगा। बुधवार शाम को फोन पर बातचीत के दौरान 35-38 वर्षीय व्यवसायी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया कि वह भिवानी जिले के एक गांव से है और उसका परिवार अब हरियाणा के दूसरे जिले में रहता है। उसने बताया कि फैंसी नंबर के लिए आरक्षित मूल्य या आधार मूल्य 50,000 रुपये था और उसे उम्मीद नहीं थी कि बोली इतनी ऊंची हो जाएगी और वह 1.17 करोड़ रुपये बोली लगाएगा। 

कारोबारी ने कहा, "मैंने कोई विशेष राशि नहीं सोची थी और मुझे यह नंबर पसंद आ गया और मैंने इसे खरीद लिया।" उसने कहा कि उसने अब तक यह तय नहीं किया है कि यह नंबर किस वाहन के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। कारोबारी ने कहा, "हम परिवहन व्यवसाय में हैं। हमारी एक सॉफ्टवेयर कंपनी भी है और हम वाणिज्यिक परिवहन के लिए परिवहन संबंधी मोबाइल ऐप विकसित कर रहे हैं और यह व्यवसाय अभी शुरुआती चरण में है।" (इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें-

"मुसलमान BJP को वोट नहीं देते, इसलिए...", केंद्रीय कैबिनेट में मुस्लिम मंत्री नहीं होने पर राजीव चंद्रशेखर ने दिया बयान

'बाबरी मस्जिद' के शिलान्यास पर मचा बवाल, TMC विधायक के ऐलान पर सुकांत मजूमदार बोले- "यह हिंदुओं के लिए खुली धमकी है"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।