1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. 'बाबरी मस्जिद' के शिलान्यास पर मचा बवाल, TMC विधायक के ऐलान पर सुकांत मजूमदार बोले- "यह हिंदुओं के लिए खुली धमकी है"

'बाबरी मस्जिद' के शिलान्यास पर मचा बवाल, TMC विधायक के ऐलान पर सुकांत मजूमदार बोले- "यह हिंदुओं के लिए खुली धमकी है"

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Nov 27, 2025 08:18 am IST,  Updated : Nov 27, 2025 08:26 am IST

हुमायूं कबीर द्वारा मुर्शिदाबाद में 'बाबरी मस्जिद' की नींव रखने की घोषणा के बवाल मच गया है। अब पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने तीखा बयान देते हुए कहा कि यह हिंदुओं के लिए एक खुली धमकी है।

मुर्शिदाबाद में 'बाबरी मस्जिद' की नींव रखने की घोषणा - India TV Hindi
मुर्शिदाबाद में 'बाबरी मस्जिद' की नींव रखने की घोषणा Image Source : ANI

पश्चिम बंगाल की सियासी गलियारों में एक बार फिर बवाल मचा हुआ है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक हुमायूं कबीर द्वारा मुर्शिदाबाद में 'बाबरी मस्जिद' की नींव रखने की घोषणा पर केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। मजूमदार ने विधायक के इस ऐलान को 'हिंदुओं के लिए खुली धमकी' करार दिया है और टीएमसी पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है।

'बाबरनामा' पढ़ने की दी सलाह

हुमायूं कबीर ने बाबरी मस्जिद के विध्वंस की बरसी 6 दिसंबर को मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में 'बाबरी मस्जिद' का शिलान्यास करने का ऐलान किया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा, "यह हिंदुओं के लिए एक खुली धमकी है। इस आदमी ने पहले भी हिंदुओं को धमकाया है... मैं उससे कहता हूं कि वह बाबरनामा पढ़े और देखे कि बाबरी कौन था, बाबर से उसका क्या संबंध था और क्या इस्लाम में इसकी अनुमति है या नहीं। पहले उसे पढ़ने दो, क्योंकि ये लोग कुछ पढ़ते ही नहीं हैं।"

गिरिराज सिंह का पलटवार

इससे पहले, केंद्रीय मंत्री एवं बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने तृणमूल कांग्रेस के विधायक हुमायूं कबीर पर तीखा पलटवार किया था। कबीर ने कहा था कि वे मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की आधारशिला रखेंगे। गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि टीएमसी मस्जिद नहीं बना रही, बल्कि पश्चिम बंगाल में 'बांग्लादेश' की आधारशिला रख रही है। उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी की सरकार बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं के सहारे चल रही है। साथ ही, गिरिराज ने चेतावनी दी कि हिंदुओं की लाशों पर राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी।

ये भी पढ़ें-

"मुसलमान BJP को वोट नहीं देते, इसलिए...", केंद्रीय कैबिनेट में मुस्लिम मंत्री नहीं होने पर राजीव चंद्रशेखर ने दिया बयान

यूपी में 25 फीट की ऊंचाई से रेलवे ट्रैक पर गिरा ट्रक, बिहार जा रही ट्रेन के सैकड़ों यात्री बाल-बाल बचे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।