सोनीपत से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। सोनीपत के गढ़ी -ब्राह्मण में स्थित राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल से हैरान और परेशान करने वाली वारदात सामने आई है। स्कूल में नौवीं कक्षा के छात्रों में किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो गया और क्लास रूम के अंदर ही झगड़े के दौरान एक छात्र के पेट में चाकू मारे गए हैं। इसके बाद छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है।
Related Stories
परिजनों का आरोप है कि पुलिस सही तरीके से कार्रवाई नहीं कर रही है। वही जब इस मामले में पुलिस अधिकारियों से बातचीत की गई तो पुलिस अधिकारियों ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया लेकिन पुलिस प्रवक्ता का बयान जरूर सामने आया है।
क्लास में झगड़े के दौरान मारा चाकू
सोनीपत के गढ़ी-ब्राह्मण में स्थित राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल से ऐसी वारदात सामने आई है, जिसके बाद चारों तरफ एक चर्चा का विषय बना हुआ है कि आज के मासूम किस तरह की पढ़ाई कर रहे हैं। आप को बता दें कि राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल में पढ़ने वाला छात्र जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है। छात्र नौवीं कक्षा का छात्र है और स्कूल में ही क्लास नौवीं कक्षा के छात्रों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद कुछ छात्र बीच में आकर झगड़ा रुकवाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन आरोपी ने छात्र के पेट में चाकू मार दिया।
छात्र के शरीर पर किए कई वार
छात्र के शरीर पर कई जगह पर वार किए गए हैं। छात्र की हालत गंभीर बनी हुई हैं और खानपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस भी रही सही ढंग से कारवाई नहीं कर रही है। वहीं पुलिस की आला अधिकारियों ने मीडिया के कैमरे से दूरी बना ली।
मामले में जब पुलिस की जो अधिकारियों से बातचीत की गई तो एक दूसरे पर बात डालते नजर आए और आखिरकार जवाब आया कि अभी उनकी तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है बल्कि डॉक्टरों की राय का इंतजार कर रहे हैं।
रिपोर्ट - सन्नी मलिक, सोनीपत