1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम! अंबाला में दो किलो RDX बरामद, तीन आरोपी अरेस्ट

हरियाणा को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम! अंबाला में दो किलो RDX बरामद, तीन आरोपी अरेस्ट

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Mar 13, 2026 09:46 pm IST,  Updated : Mar 13, 2026 09:59 pm IST

अंबाला में एसटीएफ ने दो किलो विस्फोटक बरामद किया गया है। इसके साथ ही एसटीएफ ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

दो किलो विस्फोटक बरामद- India TV Hindi
दो किलो विस्फोटक बरामद Image Source : REPORTER

अंबालाः हरियाणा को दहलाने की साजिश को STF ने नाकाम कर दिया है। अंबाला में करीब दो किलो विस्फोटक पदार्थ (RDX) बरामद हुआ है। अंबाला STF ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये तीनों बराड़ा से अंबाला की तरफ जा रहे थे जिन्हें STF अंबाला की टीम ने रास्ते में ही गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से एक बैग बरामद हुआ था। इसकी तलाशी लेने पर उसमें से विस्फोटक पदार्थ बरामद हुए।  

आरोपियों से पुलिस कर रही पूछताछ

इन तीन आरोपियों की उम्र लगभग 20 से 25 साल के बीच में है। तीनों बाइक पर जा रहे थे और ये बाइक आरोपी जगवीर की है। इन तीन आरोपियों में से एक गांव कंबासी, दूसरा अजमेर और तीसरा मेरठ का रहने वाला है। इन तीन आरोपियों से अभी आगे की जांच की जाएगी कि आखिर इनका मकसद किया था। क्यों ये लोग विस्फोटक लेकर घूम रहे थे और किस घटना को अंजाम देने वाले थे।

 धोखाधड़ी मामले में अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार 

वहीं, हरियाणा राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो द्वारा आईडीएफसी फर्स्ट बैंक से जुड़े धोखाधड़ी मामले की जांच के तहत अब तक छह बैंक कर्मचारियों और एक सरकारी अधिकारी समेत 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) के अनुसार, इस मामले में एक महत्वपूर्ण सुराग मिला है, जिससे पता चला है कि मुख्य आरोपी ने सरकारी धन को अवैध रूप से कई बैंक खातों में स्थानांतरित करने के लिए कई फर्जी फर्म और कंपनियों का गठन किया था।

एसीबी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि विभिन्न सरकारी विभागों के खातों से धनराशि अनधिकृत रूप से इन फर्जी कंपनियों के नाम पर संचालित खातों में स्थानांतरित की गई थी। धोखाधड़ी वाले लेन-देन से जुड़े होने के संदेह में 100 से अधिक बैंक खातों पर रोक लगा दी गई है। 

रिपोर्ट- कृष्ण बाली 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।