1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा में शहीदों के सम्मान में निकाली गई तिरंगा रैली, उमड़ा जनसैलाब

हरियाणा में शहीदों के सम्मान में निकाली गई तिरंगा रैली, उमड़ा जनसैलाब

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Aug 12, 2024 08:13 pm IST,  Updated : Aug 12, 2024 08:13 pm IST

हरियाणा के कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया। हजारों युवाओं, स्कूली छात्र-छात्राओं, बीजेपी कार्यकर्ताओं और जगाधरी के स्थानीय लोगों ने इस तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया।

तिरंगा यात्रा- India TV Hindi
तिरंगा यात्रा Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

देश भर में शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। उसी कड़ी में सोमवार को हरियाणा के यमुनानगर जिले के जगाधरी शहर में जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। हरियाणा के कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया। यात्रा शुरू होते-होते ही जनसैलाब में तब्दील हो गई। हजारों युवाओं, स्कूली छात्र छात्राओं, बीजेपी कार्यकर्ताओं और जगाधरी के स्थानीय लोगों ने इस तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया।

तिरंगा यात्रा देश के प्रति समर्पण का प्रतीक

तिरंगा यात्रा ने पूरा जगाधरी शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। लोग हाथों में तिरंगा लेकर वंदे मातरम, भारत माता की जय के जयघोष लगाते हुए नजर आए। जहां-जहां से भी तिरंगा यात्रा निकली, पुष्प वर्षा कर लोगों का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है। आज तक का सबसे अभूतपूर्व समर्थन इस तिरंगा यात्रा को मिला है। आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसी कड़ी में पूरे देश में और पूरे हरियाणा में शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।

"इस दिन हम अपने शहीदों को याद करें"

उन्होंने आगे कहा कि इस दिन हम अपने शहीदों को याद करें। जिन महापुरुषों ने देश के लिए बलिदान दिया, चाहे आजादी की लड़ाई में या आजादी के बाद, उन सभी को आज याद करने का दिन है। देश की एकता और अखंडता के लिए जिन्होंने अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया, उन सब को याद रखें और उन सब को प्रणाम करें। उन्होंने कहा कि हमारे वीर शहीद जैसा भारत को देखना चाहते थे, हम सबको वैसा भारत बनाने का प्रयास करना चाहिए। विकसित भारत का जो सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देखा है, उसे संकल्प के साथ हम सबको मिलकर पूरा करना है। (IANS)

ये भी पढ़ें- 

झारखंड में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं, आंकड़ा जान चौंक जाएंगे आप

तिरंगे के रंग में रंगा कश्मीर, डल झील से लेकर झेलम नदी तक दिख रही जश्न-ए-आजादी की खुशी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।