1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. भाभी से विवाद में आपा खोया देवर, 10 माह के भतीजे की ली जान- जानें पूरा मामला

भाभी से विवाद में आपा खोया देवर, 10 माह के भतीजे की ली जान- जानें पूरा मामला

 Edited By: Malaika Imam
 Published : Jul 17, 2024 09:09 am IST,  Updated : Jul 17, 2024 09:09 am IST

करनाल जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। चाचा ने अपने 10 महीने के भतीजे की गर्दन पर डंडा मार कर हत्या कर दी।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

हरियाणा के करनाल जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां बरसत गांव में चाचा ने अपने 10 महीने के भतीजे की गर्दन पर डंडा मार कर हत्या कर दी। मामले में आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि चाचा और बच्चे की मां की आपस में किसी बात को लेकर लड़ाई हो रही थी। उसी दौरान 10 महीने का वो मासूम बच्चा भी वहीं था। विवाद बढ़ते देख चाचा अपना आपा खो बैठा और 10 महीने के भतीजे पर डंडे से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इसी दौरान बच्चे की मां ने शोर मचाना शुरू किया, तो आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। बच्चे को तुरंत घरौंडा के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

किराए के मकान में थी महिला 

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतक के मामा ने आरोप लगाया कि पहले से ही घर में झगड़े होते रहे हैं। इसकी वजह से मेरी बहन पूजा अलग किराए के मकान में रह रही थी। मंगलवार दोपहर पूजा का देवर दीपक घर में घुस गया और झगड़ा करने लगा। वह दीपक के भाई काजल के साथ मारपीट करना चाहता था, लेकिन काजल ने दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद वह पूजा के कमरे में जा घुसा।

महिला को डंडा मार रहा था शख्स

वहां उसने डंडे से पूजा पर वार करना शुरू कर दिया। बच्चा बेड पर था। वह पूजा को डंडा मार रहा था, लेकिन डंडा 10 माह के राघव की गर्दन पर जा लगा। इससे वह बेसुध हो गया। इससे उसकी मौत हो गई। बच्चे को तुरंत घरौंडा के अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस अधिकारी जंगशेर सिंह का कहना है कि बच्चे की मां का परिवार से झगड़ा चल रहा था। उसके देवर ने उसके ऊपर हमला करना शुरू कर दिया। इसी दौरान बेड पर पड़े बच्चे के गर्दन पर डंडा जा लगा। इससे उसकी मौत हो गई। बच्चे की मां ने दहेज का आरोप लगाया है। मामले की जांच जारी है। (IANS)

ये भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।