1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. VIDEO: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी साइकिल लेकर सड़क पर निकले, PM मोदी की ईंधन बचाओ अपील का दिखा असर

VIDEO: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी साइकिल लेकर सड़क पर निकले, PM मोदी की ईंधन बचाओ अपील का दिखा असर

 Reported By: Puneet Pareenja, Written By: Rituraj Tripathi
 Published : May 19, 2026 09:04 am IST,  Updated : May 19, 2026 09:04 am IST

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने पीएम मोदी की अपील को ध्यान में रखते हुए साइकिल से सफर शुरू किया है। वह सुबह साइकिल चलाते हुए सुखना लेक पहुंचे।

Nayab Singh Saini- India TV Hindi
सीएम नायब सिंह सैनी Image Source : REPORTER INPUT

चंडीगढ़: देश में पीएम मोदी की ईंधन बचाओ की अपील का असर खूब नजर आ रहा है। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी साइकिल पर सवार होकर सड़क पर निकले और सुबह के वक्त सुखना लेक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मॉर्निंग वॉक की और लोगों से मुलाकात के दौरान स्वस्थ भारत, स्वस्थ हरियाणा का संदेश दिया।

क्या है पूरा मामला?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने साइकिल से सफर किया और सुबह सुखना लेक पहुंच कर मॉर्निंग वॉक की। इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात की और स्वस्थ भारत, स्वस्थ हरियाणा का संदेश दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम जनता से सहयोग की भी अपील की है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर विपक्ष भी जनता के साथ मिलकर विकसित भारत के संकल्प में साथ आए। हरियाणा में भी हमनें अपनी सरकार के हिसाब से SOP जारी की। वर्चुअल मीटिंग के साथ-साथ वर्क फ्रॉम होम जैसे विकल्पों को अपनाने का फैसला किया है।

पीएम ने की थी देश से अपील

गौरतलब है कि पीएम मोदी ने हालही में देश से ईंधन बचाने और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने की अपील की थी। पीएम मोदी की इस अपील के बाद देश के कई राज्यों के सीएम ने अपनी कारों का काफिला छोटा कर दिया था। खुद पीएम मोदी का काफिला भी छोटा हुआ था।

इसके अलावा तमाम राज्यों के मंत्रियों और बड़े अधिकारियों ने भी अपना काफिला छोटा किया था। दिल्ली सरकार की सीएम और अन्य मंत्री तो दिल्ली मेट्रो में सफर करते हुए नजर आए थे। बीजेपी नेताओं ने भी अपने काफिले को छोटा करते हुए पब्लिक ट्रांसपोर्ट और इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल में सफर करना शुरू किया था।

वहीं विपक्ष ने पीएम मोदी की अपील के बाद पीएम मोदी पर ही निशाना साधा था और कहा था कि पीएम, देश को बताएं कि ऐसी कौन सी वजह है, जिसको लेकर पीएम मोदी को देशवासियों से इस तरह से अपील करनी पड़ रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।