1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. Haryana Assembly Elections 2024: किसके खाते में जाएगी नारनौंद सीट, जानें क्या कहते हैं सियासी समीकरण

Haryana Assembly Elections 2024: किसके खाते में जाएगी नारनौंद सीट, जानें क्या कहते हैं सियासी समीकरण

 Published : Aug 30, 2024 10:50 am IST,  Updated : Aug 30, 2024 10:53 am IST

हरियाणा की सभी सीटों पर एक अक्टूबर को मतदान होना है। मतों की गणना 4 अक्टूबर को की जाएगी। आइये जानते हैं नारनौंद सीट का समीकरण क्या कहता है।

Narnaund elections- India TV Hindi
नारनौंद विधानसभा सीट Image Source : INDIA TV

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा हो चुकी है। यहां पर विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं, जिन पर एक ही दिन 1 अक्टूबर को मतदान होना है। इससे पहले हम यहां की नारनौंद विधानसभा सीट के बारे में जानेंगे। दरअसल, हिसार की नारनौंद विधानसभा सीट काफी अहम सीट मानी जाती है। यहां 2019 में जननायक जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी।

जानिए नारनौंद विधानसभा सीट के बारे में

नारनौंद विधानसभा सीट हरियाणा के 90 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। नारनौंद का निर्वाचन क्षेत्र कोड 49 है। नारनौंद में कुल 153863 वोटर हैं। उनमें से 107447 पुरुष वोटर हैं। महिला मतदाताओं की संख्या 89485 हैं। थर्ड जेंडर के मतदाता 2 हैं। 2019 में कुल वोटरों की संख्या 153863 थी। यहां पर जाट वोटबैंक और शिड्यूल कास्ट मतदाता है। साल 2007 में विधानसभा क्षेत्रों की सीमाबंदी के बाद बरवाला, घिराई और हंसी विधानसभा के पोलिंग बूथ नारनौंद विधानसभा क्षेत्र में मिला दिए गए।

2019 चुनाव के परिणाम

साल 2019 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव की बात करें तो उस समय बीजेपी ने जेजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। बात नारनौंद सीट की करें तो 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर जेजेपी के राम कुमार गौतम ने भाजपा के कैप्टन अभिमन्यु को हराया था। राम कुमार गौतम को 73,435 वोट मिले थे। वहीं, कैप्टन अभिमन्यु को 61,406 वोट मिले थे। कांग्रेस के बलजीत सिहाग 8,245 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे थे।

चार अक्टूबर को आएंगे नतीजे

बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए एक अक्टूबर को मतदान होना है। इसके लिए 5 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी तथा 12 सितंबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं। वहीं नाम वापसी की आखिरी तारीख 16 सितंबर होगी। हरियाणा की सभी 90 सीटों पर मतदान एक चरण में 01 अक्टूबर को होगा तथा 04 अक्टूबर को वोटों की गिनती की जाएगी। हरियाणा में कुल 2.01 करोड़ मतदाता हैं जिनमें से 95 लाख महिलाएं हैं। हरियाणा में वर्तमान में बीजेपी की सरकार है और जिसका कार्यकाल 3 नवंबर को पूरा हो रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।