1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. Haryana Assembly Elections 2024: किसके खाते में जाएगी सिरसा सीट, जानें क्या कहते हैं सियासी समीकरण

Haryana Assembly Elections 2024: किसके खाते में जाएगी सिरसा सीट, जानें क्या कहते हैं सियासी समीकरण

 Published : Aug 27, 2024 09:36 am IST,  Updated : Aug 27, 2024 09:36 am IST

हरियाणा की सभी सीटों पर एक अक्टूबर को मतदान होना है। मतों की गणना 4 अक्टूबर को की जाएगी। राज्य की सिरसा विधानसभा सीट काफी अहम सीट मानी जाती है। आइये जानते हैं सिरसा सीट का समीकरण क्या कहता है।

sirsa vidhan sabha seat- India TV Hindi
सिरसा विधानसभा सीट Image Source : INDIA TV

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा हो चुकी है। यहां पर विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं, जिन पर एक ही दिन 1 अक्टूबर को मतदान होना है। इससे पहले हम यहां की सिरसा विधानसभा सीट के बारे में जानेंगे। दरअसल, सिरसा विधानसभा सीट काफी अहम सीट मानी जाती है। सिरसा विधानसभा सीट हरियाणा के सिरसा जिले में आती है। इस सीट पर पिछली बार 2019 के विधानसभा चुनाव में हरियाणा लोकहित पार्टी ने जीत दर्ज की थी। वहीं अब 2024 के चुनाव को लेकर सभी दलों में इस सीट को जीतने की होड़ लगी हुई है। हालांकि इस बार पलड़ा किसकी ओर भारी होगा ये तो मतदाता ही तय करेंगे।

2019 चुनाव के परिणाम

साल 2019 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव की बात करें तो उस समय बीजेपी ने जेजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। बात सिरसा सीट की करें तो 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा ने प्रदीप रतुसारिया को मैदान में उतारा था। 2019 में सिरसा में कुल 31.65 प्रतिशत वोट पड़े। 2019 में हरियाणा लोकहित पार्टी (HLP) से गोपाल कांडा ने निर्दलीय उम्मीदवार गोकुल सेतिया को 602 वोटों के मार्जिन से हराया था। इस चुनाव में जहां HLP प्रत्याशी गोपाल कांडा को 44,915 वोट मिले, वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार गोकुल सेतिया को 44,313 वोट मिले थे। वहीं भाजपा प्रत्याशी प्रदीप रतुसारिया 30,142 वोटों पर ही सिमट कर रह गए। इस तरह से HLP प्रत्याशी ने इस सीट पर जीत हासिल की।

चार अक्टूबर को आएंगे नतीजे

बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए एक अक्टूबर को मतदान होना है। इसके लिए 5 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी तथा 12 सितंबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं। वहीं नाम वापसी की आखिरी तारीख 16 सितंबर होगी। हरियाणा की सभी 90 सीटों पर मतदान एक चरण में 01 अक्टूबर को होगा तथा 04 अक्टूबर को वोटों की गिनती की जाएगी। हरियाणा में कुल 2.01 करोड़ मतदाता हैं जिनमें से 95 लाख महिलाएं हैं। हरियाणा में वर्तमान में बीजेपी की सरकार है और जिसका कार्यकाल 3 नवंबर को पूरा हो रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।