1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. अर्थराइटिस के मरीजों को सताएगा ठंड का मौसम, बॉडी को गर्म रखने के लिए खाएं ये 5 चीज

अर्थराइटिस के मरीजों को सताएगा ठंड का मौसम, बॉडी को गर्म रखने के लिए खाएं ये 5 चीज

 Published : Nov 23, 2022 06:16 pm IST,  Updated : Nov 23, 2022 06:16 pm IST

Arthritis winter tips: सर्दियों में अर्थराइटिस के मरीजों की समस्या काफी बढ़ जाती है। डॉक्टर्स कहते हैं कि अगर सर्दियों में शरीर को गर्म रखा जाए तो अर्थराइटिस के दर्द से राहत पाई जा सकती है। आइए आपको सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के कुछ खास नुस्खे बताते हैं।

अर्थराइटिस के मरीजों के लिए बहुत खतरनाक है ठंड का मौसम- India TV Hindi
Arthritis pain Winter tips Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

नई दिल्ली: ठंड का मौसम अर्थराइटिस के मरीजों के लिए बहुत खतरनाक होता है। इस मौसम में अर्थराइटिस के मरीजों के जोड़ और हड्डियां ज्यादा दर्द करते हैं। कई बार जोड़ों में सूजन इतनी बढ़ जाती है कि चलना-फिरना तो दूर, एक जगह बैठना भी मुश्किल हो जाता है। डॉक्टर्स कहते हैं कि ठंड के मौसम में आप अपना शरीर जितना गर्म रखेंगे, अर्थराइटिस की समस्या उतनी ही कम होगी। शरीर गर्म रहने से न तो जोड़ और हड्डियों में दर्द होगा और न ही सूजन की समस्या होगी। आइए आज आपको बताते हैं कि सर्दियों में आप कैसे नैचुरली अपने शरीर को गर्म रख सकते हैं।

देसी घी

देसी घी हमारे शरीर को गर्म रखने में बहुत कारगर माना जाता है। ये न सिर्फ शरीर को गर्म रखता है, बल्कि कब्ज, सर्दी और फ्लू जैसी बीमारियों से भी बचाता है। आप दाल, सब्जी या रोटी के साथ इसका सेवन कर सकते हैं।

ड्राई फ्रूट्स

सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए आप बादाम, काजू, किशमिश, अखरोट और छुहारे जैसे ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं। इन्हें नियमित खाने से आपके शरीर में गर्माहट रहेगी और अर्थराइटिस का दर्द ज्यादा नहीं सताएगा।

अंडा

वैसे तो अंडे को प्रोटीन का राजा कहा जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सर्दियों में इसका सेवन शरीर को गर्म रखने में भी कारगर है। अंडे के येलो पार्ट (योल्क) में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को लंबे समय तक गर्म रख सकते हैं।

हल्दी वाला दूध 

हल्दी में मौजूद एंटी बायोटिक्स के गुण और दूध में कैल्शियम की शक्ति दोनों मिलकर अर्थराइटिस के मरीजों को राहत देने का काम करते हैं। रात को सोने से पहले दूध में हल्दी डालकर पीने से शरीर गर्म रहेगा और हड्डियां भी मजबूत रहेंगी।

योगासन

शरीर को गर्म रखने के लिए आप सर्दियों में रोज कुछ खास एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। इसमें नौकासन, शीर्षासन, सेतुबंधासन और कुंभकासन जैसे योग बड़े कारगर माने जाते हैं। अर्थराइटिस के मरीज कुछ आसान योगासन भी कर सकते हैं। इस तरह के योग एक्सपर्ट्स की देखरेख में ही करने चाहिए।

पेशाब में खून आना हो सकता है गंभीर, शरीर के ऐसे लक्षण देते हैं किडनी खराब होने के संकेत

Benefits Of Cashews: सर्दियों में काजू खाने से इम्यूनिटी होती है स्ट्रॉन्ग, सेहत को मिलेंगे हैरान करने वाले फायदे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।