1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करेगा आंवला, डायबिटीज के मरीज ऐसे करें सेवन

ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करेगा आंवला, डायबिटीज के मरीज ऐसे करें सेवन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 20, 2021 12:13 pm IST,  Updated : May 20, 2021 12:13 pm IST

ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट का खास ख्याल रखें। इसके साथ ही आंवला का सेवन करना फायदेमंद होगा।

ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करेगा आंवला, डायबिटीज के मरीज ऐसे करें सेवन- India TV Hindi
ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करेगा आंवला, डायबिटीज के मरीज ऐसे करें सेवन Image Source : PIXABAY.COM

अगर किसी के चेहरे, गर्दन और शरीर के दूसरे हिस्सों पर ब्लैक स्पॉट पड़ जाते हैं तो समझ लें कि ये हाई शुगर लेवल के सिग्नल हैं। ये सावधान करते हैं कि शरीर में शुगर का लेवल लगातार बढ़ रहा है। बॉर्डर लाइन क्रॉस करने वाला है और अगर हाई होते शुगर लेवल को यहां नहीं रोका तो आप प्री डायबिटीक से डायबिटीक की कैटेगरी में आ सकते हैं। खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण  आने वाले समय में कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन आदतों के कारण ही अधिकतर लोग ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, बढ़ते हुए वजन से परेशान है। 

आईएमसी (IMC) के सर्वे के अनुसार हर चौथा व्यक्ति डायबिटिज का शिकार हैं। खराब लाइफस्टाइल, तनाव, अनियमित खानपान के कारण सबसे ज्यादा लोग ब्लड शुगर की समस्या का सामना कर रहे हैं। इतना ही नहीं हर साल करीब 10 लाख लोगों की मौत डायबिटीज के कारण हो जाती है।

लो इम्यूनिटी, डायबिटीज के मरीजों को ब्लैक फंगस का अधिक खतरा, स्वामी रामदेव से जानें बचने का उपाय

 ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट का खास ख्याल रखें। इसके साथ ही रोजाना समय निकालकर रोजाना योग करे। इसके अलावा अपनी डाइट में आंवला शामिल करे। आंवला में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है। 

ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में ऐसे मददगार होगा आंवला

आंवला में अधिक मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट के साथ विटामिन सी, विटामिन एबी, पोटैश‍ियम, कैल्शियम, मैग्‍नीशियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर पाया जाता है। जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। 

अब घर बैठे कर पाएंगे कोरोना टेस्ट, ICMR ने टेस्ट किट को दी मंजूरी

डायबिटीज के मरीज ऐसे करें आंवला का सेवन

  • रोजाना सुबह  आंवला, एलोवेरा और गिलोय का रस पी सकते हैं। इसके अलावा आप चाहे तो आंवला का रस ही पी सकते हैं। 
  • 10 मि.ग्रा. आँवले के जूस को 2 ग्रा. हल्दी के पाउडर में मिलाकर दिन में दो बार सेवन करें। यह डायबिटीज के लक्षणों को कम करने में मदद मिलेगी। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।