1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कच्चा होने पर मीठा लगता है ये फल, पकने पर हो जाता है खट्टा! जानें इसे क्यों और कब खाएं?

कच्चा होने पर मीठा लगता है ये फल, पकने पर हो जाता है खट्टा! जानें इसे क्यों और कब खाएं?

 Published : Mar 13, 2024 12:35 pm IST,  Updated : Mar 13, 2024 12:36 pm IST

इस फल को खाना आपको सेहतमंद रखने में मदद कर सकता है। ये पाचन क्रिया को तेज करता है और शरीर में कई चीजों को मैनेज करने में मदद करता। आइए, जानते हैं इसे कब खाएं और क्यों खाएं?

pineapple- India TV Hindi
pineapple Image Source : SOCIAL

बाजार में आपको ये फल हर मौसम में मिल जाएगा। इस फल को आप फ्रूट चाट में देखते होंगे तो कभी आप इसका जूस भी पीते होंगे। इसके अलावा ये फल पाचनक्रिया को भी तेज करने में मददगार है और पीरियड्स जैसी समस्याओं से भी निपटने में मदद करता है। इतना ही नहीं, इस फल की खास बात ये है कि ये शरीर में कुछ एंजाइम्स को बढ़ावा देता है जो कि आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं। इतना ही नहीं ये फल कफ एंडे कोल्ड और अर्थराइटिस जैसी समस्याओं को भी कम करने में मददगार है। तो, आइए जानते हैं इस फल को क्यों खाएं और कब खाएं। पर उससे पहले जानते हैं ऐसा कौन सा फल है जो कच्चा होने पर मीठा।

ऐसा कौन सा फल है जो कच्चा होने पर मीठा लगता है और पकने पर खट्टा लगता है

अनानास (pineapple) एक ऐसा फल है जो कि कच्चा होने पर मीठा होता है और जब पक जाता है तो ये खट्टा हो जाता है। इसकी खास बात है इसमें पाया जाने वाला एंजाइम ब्रोमेलैन (Bromelain)। इसके अलावा इसमें विटामिन सी, विटामिन बी, मैंगनीज और फाइबर भी होता है।  ये तमाम चीजें कई बीमारियों से बचाव में मदद करते हैं और सेहतमंद रखने में मददगार हैं।

 pineapple best time to eat
Image Source : SOCIAL pineapple best time to eat

केरल में इस बीमारी ने मचाया हड़कंप! 1 दिन में आए 190 से ज्यादा मामले, जानें क्या है ये?

अनानास क्यों खाएं?

-अनानास का ब्रोमेलैन (Bromelain) एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है जो कि शरीर में सूजन रोकने में मददगार है। ये अर्थराइटिस की समस्या वाले लोगों के लिए अच्छा है।

-ये हड्डियों को हेल्दी रखता है और इसका कॉपर, जिंक और कैल्शियम हड्डी घनत्व बढ़ाता है। 
-इसके अलावा ये विटामिन सी और फाइबर से भरपूर है जो कि डाइजेशन को बेहतर बनाने में मददगार है।
-जिन लोगों की बीपी हाई रहती है उनके लिए भी पोटेशियम से भरपूर ये फल फायदेमंद है।

No Smoking Day: सिगरेट पीने वालों के होंठ क्यों होते हैं काले? जानें मुंह से जुड़े स्मोकिंग के नुकसान

अनानास कब खाएं?

अनानास में विटामिन सी होता है इसलिए इसे सुबह खाली पेट खाने से बचें। लेकिन आप इसे दिन के समय खा सकते हैं या फिर ईवनिंग स्नैक्स के रूप में भी खा सकते हैं। पर 1 दिन में 1 छोटी प्लेट से ज्यादा अनानास न खाएं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।