1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. ये आयुर्वेदिक जूस देता है कैंसर की परेशानियों में आराम, स्वामी रामदेव से जानें इसकी खासियत

ये आयुर्वेदिक जूस देता है कैंसर की परेशानियों में आराम, स्वामी रामदेव से जानें इसकी खासियत

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Feb 27, 2022 10:44 am IST,  Updated : Feb 27, 2022 10:44 am IST

स्वामी रामदेव ने कैंसर से पीड़ित मरीज के लिए आयुर्वेदिक औषधि का जूस बताया है। 

 Swami Ramdev- India TV Hindi
 Swami Ramdev Image Source : INDIA TV

Highlights

  • अंकुरित गेहूं का सेवन कैंसर में आराम देता है
  • एलोवेरा का जूस कैंसर की समस्या के लिए कारगर है

कैंसर का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ रहा है। आम हो या खास हर कोई इस बीमारी की चपेट में आ रहा है। 90-95 प्रतिशत कैंसर का कारण खराब लाइफस्टाइल है जबकि 5-10 प्रतिशत कैंसर माता-पिता से यानी कि जेनेटिकली होता है। स्वामी रामदेव ने कैंसर से पीड़ित मरीज के लिए आयुर्वेदिक औषधि का जूस बताया है। स्वामी रामदेव के अनुसार इस जूस से उन्हें इलाज में फायदा होगा। जानें क्या है वो आयुर्वेदिक जूस और कैंसर के इलाज के के दौरान कौन-कौन सी चीजें खाना लाभकारी होता है।

कैंसर के इलाज में लाभकारी

  • ज्वारे का रस
  • अंकुरित गेहूं
  • गिलोय का रस
  • तरबूज
  • टमाटर
  • अंगूर
  • दाल और फलियां
  • हरी सब्जियां

न खाएं ये चीजें

  • नमक कम से कम खाएं
  • आर्टीफिशियल शुगर न लें
  • प्रिजर्व फूड न लें
  • नेचुरल ऑर्गेनिक फूड लें
  • जंक फूड बिल्कुल न खाएं
  • गुड़, शक्कर और शहद 

कैंसर के मरीज रोजाना पीएं ये जूस

जूस बनाने के लिए जरूरी चीजें

  • अमृता
  • तुलसी- 5-7 से लेकर 11 पत्ते तक
  • नीम- 11 पत्ते
  • एलोवेरा
  • व्हीट ग्रास की पत्ती या फिर एक चम्मच व्हीट ग्रास का पाउडर
  • पानी या फिर गो-मूत्र

बनाने की विधि- अमृता, तुलसी- 5-7 पत्तियां, नीम के 11 पत्ते, एलोवेरा , व्हीट ग्रास की पत्ती या फिर एक चम्मच व्हीट ग्रास का पाउडर डालकर इन्हें इमामदस्ते में डालें। इसके बाद थोड़ा सा पानी या फिर गो-मूत्र डाल दें। कूटने के बाद इसे आप साफ कपड़े या फिर छन्नी से छानकर रोजाना खाली पेट पीएं। इससे फायदा होगा। 

ये प्राणायाम भी लाभकारी

  • अनुलोम विलोम
  • कपालभाति
  • भ्रामरी
  • उद्गीथ
  • उज्जायी
  • शीतरी
  • शीतकारी
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।