1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. यूरिक एसिड के मरीजों को तुरंत राहत दिला सकता है चुकंदर, बस इस बात का रखें ध्यान

यूरिक एसिड के मरीजों को तुरंत राहत दिला सकता है चुकंदर, बस इस बात का रखें ध्यान

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Feb 24, 2022 12:59 pm IST,  Updated : Feb 24, 2022 01:01 pm IST

यूरिक एसिड की ज्यादा मात्रा से हार्ट डिजीज, हाइपरटेंशन, किडनी स्टोन और गठिया जैसी बीमारियां भी हो सकती हैं।

beetroot - India TV Hindi
beetroot  Image Source : FREEPIK

Highlights

  • यूरिक एसिड की मात्रा शरीर में जब बढ़ने लगती है तो इसका असर शरीर के अन्य अंगों पर पड़ने लगता है
  • जोड़ों में दर्द, शरीर में सूजन, किडनी की बीमारी और मोटापा जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं
  • चुकंदर का सेवन करने से किडनी के फिल्टर की क्षमता बढ़ जाती है

शरीर में यूरिक एसिड ज्यादा ना बढ़े, इसके लिए उन चीजों के सेवन से बचना चाहिए, जिनमें प्यूरीन की मात्रा अधिक होती है। यूरिक एसिड की मात्रा शरीर में जब बढ़ने लगती है तो इसका असर शरीर के अन्य अंगों पर पड़ने लगता है। यूरिक एसिड की ज्यादा मात्रा से हार्ट डिजीज, हाइपरटेंशन, किडनी स्टोन और गठिया जैसी बीमारियां भी हो सकती है। इसलिए समय रहते इसे कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी है। ऐसे में बढ़े हुए यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए दवाओं के अलावा कुछ घरेलू नुस्खे भी अपना सकते हैं तो चलिए जानते हैं इनके बारे में-

चुकंदर है लाभदायक-

सेहत के लिए चुकंदर फायदेमंद होता है, लेकिन क्या आपको ये पता है चुकंदर का सेवन करने से किडनी के फिल्टर की क्षमता बढ़ जाती है। चुकंदर में संतुलित मात्रा में कई चीजें होती हैं, जैसे कि कार्बोहाइड्रेट, मिनरल्स, विटामिन्स और क्लोरीन। ये यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करने में असरदार होता है, लेकिन शुगर पेशेंट इसका सेवन ना करें। अगर आपको चुकंगर ज्यादा पसंद नहीं है तो आप इसे सेब के साथ भी ले सकते हैं। रोजाना चुकंदर और सेब के जूस को मिलाकर पीएं। इसे पीने से हमारी बॉडी में पीएच लेवल बढ़ता है और यूरिक एसिड कंट्रोल में रहता है।

सोते समय मात्र तलवे पर इस पौधे की पत्तियों को रख लेने से डायबिटीज हो जाएगी कंट्रोल

कॉफी का करें सेवन-
शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा को नियंत्रित करने में कॉफी असरदार है। अमेरिकन जर्नल ऑफ किडनी डिजीज में प्रकाशित लेख के अनुसार कॉफी का सेवन करने से किडनी सही तरह से फंक्शन करती है। इसके कारण ये यूरिक एसिड को सही से छान पाने में सक्षम होती है और यूरिक एसिड कंट्रोल में रहता है। 

अर्थराइटिस के हैं मरीज, लेकिन दही है दिल के बेहद करीब तो पहले ये पढ़ लें

संतरे का जूस कारगर-
बढ़े हुए यूरिक एसिड के लेवल को कंट्रोल करने के लिए संतरे का जूस असरदार है। इसका सेवन करने से यूरिक एसिड का लेवल शरीर में नियंत्रित रहता है और गठिया की समस्या भी नहीं होती है। 

इस समय पिएं धनिये का पानी कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर लेवल, साथ ही मिलेंगे ये लाभ भी

पपीता भी फायदेमंद-
पपीता यूरिक एसिड के मरीजों के लिए बहुत अच्छा है, क्योंकि इसमें 'पपैन' नामक एक प्रोटियोलिटिक एंजाइम होता है जो एक प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी है। यह शरीर को एक क्षारीय अवस्था में रखने में मदद करता है और रक्त में यूरिक एसिड के निर्माण को रोकने में मदद कर सकता है। इसके साथ ही यह प्रोटीन पचाने में मदद करता है। 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।