1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इस समय पिएं धनिये का पानी कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर लेवल, साथ ही मिलेंगे ये लाभ भी

इस समय पिएं धनिये का पानी कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर लेवल, साथ ही मिलेंगे ये लाभ भी

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Feb 24, 2022 07:05 am IST,  Updated : Feb 24, 2022 01:19 pm IST

डायबिटीज के रोगी के लिए धनिया एक बेहतरीन विकल्प है। यह इंसुलिन के स्राव को उत्तेजित करके स्वाभाविक रूप से डायबिटीज को मैनेज करने में मदद कर सकता है।

coriander - India TV Hindi
coriander  Image Source : FREEPIK

Highlights

  • इसका सेवन कई बीमारियों से बचाने के साथ ही आपको सेहतमंद रखने में भी मददगार साबित हो सकता है
  • धनिया शुगर को कंट्रोल करने के लिए बेहद उपयोगी है
  • यह इंसुलिन के स्राव को उत्तेजित करके स्वाभाविक रूप से डायबिटीज को मैनेज करने में मदद कर सकता है

रसोई में किसी न किसी रूप में प्रयोग किया जाने वाला धनिया कई औषधीय गुणों से युक्त है। साबुत धनिया के बीजों का इस्तेमाल अक्सर करी, सब्ज़ियों और सूपों को बेहतर स्वाद देने के लिए किया जाता है। इसका सेवन कई बीमारियों से बचाने के साथ ही आपको सेहतमंद रखने में भी मददगार साबित हो सकता है। हालांकि धनिया का पानी पीने के कई लाभ हैं। धनिया शुगर को कंट्रोल करने के लिए बेहद उपयोगी है।

बॉडी और माइंड को रखना है फिट तो अपनाएं स्वामी रामदेव का ये सीक्रेट फॉर्मूला, हर बीमारी भागेगी दूर

डायबिटीज के रोगी के लिए धनिया एक बेहतरीन विकल्प है। यह इंसुलिन के स्राव को उत्तेजित करके स्वाभाविक रूप से डायबिटीज को मैनेज करने में मदद कर सकता है। इंसुलिन अग्न्याशय द्वारा बनाया गया एक हार्मोन है जो आपके शरीर को शुगर का उपयोग करने की अनुमति देता है। जब इंसुलिन खराब हो जाता है, तो शरीर यह नहीं बता पाता है कि कितनी चीनी को मेटाबोलाइज करने की जरूरत है, इससे ब्लड शुगर बढ़ सकता है। शुगर बढ़ने से परेशान रहते हैं तो धनिया का पानी का सेवन करें।

सोते समय मात्र तलवे पर इस पौधे की पत्तियों को रख लेने से डायबिटीज हो जाएगी कंट्रोल

घर पर इस तरह से बनाएं धनिया का पानी -

  • लगभग 10 ग्राम धनिए के बीज लें।
  • 2 लीटर पानी में बीज डालें।
  • इसे रात भर भीगने दें।
  • छलनी की मदद से पानी को छान लें। बीज निकाल दें और सुबह-सुबह इस पानी को पी लें। आप इस पानी का सेवन दिन भर कर सकते हैं। इससे आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा।

धनिया के अन्य स्वास्थ्य लाभ -

  • धनिया में एंटीऑक्सीडेंट होदता है जो इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है। 
  • हृदय स्वास्थ्य के लिए भी धनिया फायदेमंद होता है
  • मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी धनिया अच्छा होता है। धनिया मेमोरी को बेहतर करता है और चिंता भी कम करने में मदद करता है। 
  • पाचन को बेहतर करने के लिए धनिया फायदेमंद होता है। इसके अलावा पेट फूलने की समस्या, कब्ज और दस्त से भी राहत दिलाता है। 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेद की जानकारी के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इसके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।