1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बॉडी और माइंड को रखना है फिट तो अपनाएं स्वामी रामदेव का ये सीक्रेट फॉर्मूला, हर बीमारी भागेगी दूर

बॉडी और माइंड को रखना है फिट तो अपनाएं स्वामी रामदेव का ये सीक्रेट फॉर्मूला, हर बीमारी भागेगी दूर

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Feb 24, 2022 09:00 am IST,  Updated : Feb 24, 2022 09:00 am IST

शरीर को सही ढंग से चलाने में रोजाना योग सबसे कारगर है। योग से बॉडी के साथ माइंड भी स्वस्थ रहता है।

स्वामी रामदेव - India TV Hindi
स्वामी रामदेव  Image Source : INDIA TV

Highlights

  • कुवैत में योग शिविर पर लगी रोक लगी हुई है
  • खुले में योग अब कुवैत की महिलाओं के लिए हक की लड़ाई बन गई है
  • इसके विरोध में कुवैत की महिलाएं सड़कों पर उतर आईं हैं

जब हम किसी चीज को तर्कों पर परखने के बजाय एक खास चश्मे या यूं कहें किसी बंद सोच से देखते-समझते हैं तो फिर हमें फायदा कम ,नुकसान ज्यादा दिखता है और इसी तरह का कन्फ्यूजन वक्त-वक्त पर योगाभ्यास को लेकर फैलाया जाता है। कुवैत में योग शिविर पर लगी रोक को ही ले लीजिए। खुले में योग और उसके कुछ आसनों को कुवैत के कट्टरपंथी धर्म के नजरिए से खतरनाक मान रहे हैं जबकि वहां की महिलाएं, एक साथ योग करने की अनुमति मांग रही हैं।

ये सारा विवाद एक वेलनेस सेंटर में होने वाले योग शिविर से जुड़ा है, जिसे विरोध के बाद बैन कर दिया गया। इसके विरोध में कुवैत की महिलाएं सड़कों पर उतर आईं हैं। खुले में योग अब कुवैत की महिलाओं के लिए हक की लड़ाई बन गई है।

योग का मतलब ही तोड़ना नहीं, जोड़ना है। योग एक ऐसा साइंटिफिक मैथड है। जो आपको हेल्दी लाइफस्टाइल देता है। इसका ना तो किसी खास धर्म से कोई नाता है और न ही ये किसी भाषा या देश के बंधन में बंधा है। कुदरत ने हमें जो शरीर दिया है वो मशीनरी की तरह है, जिसमें सैकड़ों कामों के लिए अलग-अलग सिस्टम, ऑर्गन, टिश्यू और सेल्स हैं और तमाम रिसर्च से ये साफ हो गया है कि शरीर को सही ढंग से चलाने में रोजाना योग सबसे कारगर है। ना सिर्फ इंसानी शरीर को चलाने के लिए इस दुनिया में जितने जीव-जन्तु हैं वो सब भी सेहतमंद रहने के लिए कहीं ना कहीं योगिक तरीके ही अपनाते हैं। योग से बॉडी के साथ माइंड भी स्वस्थ रहता है। स्वामी रामदेव से जानते हैं हेल्दी बॉडी-माइंड के लिए योगासन-

बॉडी-माइंड को फिट करने के लिए रोजाना करें ये योगासन -

यौगिक जॉगिंग

  • डायबिटीज दूर करने में कारगर है
  • शरीर से फैट कम करके लचीला बनाता है
  • सीने और हाथ की मांसपेशियों के लिए फायदेमंद
  • जांघ की मांसपेशियों को फायदा पहुंचाए
  • जांघ की मांसपेशियों को फायदा पहुंचाए

सूर्य नमस्कार-

  • डिप्रेशन दूर करता है
  • एनर्जी लेवल बढ़ाने में सहायक
  • वजन बढ़ाने में मददगार योगासन
  • शरीर को डिटॉक्स करता है
  • रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है

सूक्ष्म व्यायाम- 

  • बॉडी को एक्टिव करता है
  • शरीर पूरा दिन चुस्त रहता है
  • शरीर में थकान नहीं होती
  • कई तरह के दर्द से राहत
  • ऊर्जा, स्फूर्ति का संचार करता है

मंडूकासन 

  • कैंसर को दूर भगाएं
  • पेट और हद्य में भी लाभकारी
  • पाचन तंत्र को रखें सही
  • लिवर, किडनी को रखें स्वस्थ 
  • वजन घटाने में करें मदद

शशकासन 

  • लिवर, किडनी रोगों में कारगर
  • पाचन तंत्र को रखे ठीक
  • मानसिक रोगों से दिलाए मुक्ति
  • मोटापा कम करने में करे मदद
  • क्रोध, चिड़चिड़ापन को करे दूर 

वक्रासन 

  • पेट पर पड़ने वाला दबाव फायदेमंद
  • कैंसर की रोकथाम में कारगर
  • पेट की कई समस्याओं में राहत
  • पाचन क्रिया ठीक रहती है
  • कब्ज ठीक होती है 

भुजंगासन

  • किडनी को स्वस्थ बनाता है
  • लिवर से जुड़ी दिक्कत दूर होती है 
  • तनाव, चिंता, डिप्रेशन दूर करता है
  • कमर का निचला हिस्सा मजबूत होता है
  • फेफड़ों, कंधों, सीने को स्ट्रेच करता है
  • रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है
  • छाती चौड़ी होती है

गोमुखासन 

  • फेफड़ों को बनाए मजबूत
  • शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाए
  • रीढ़ की हड्डी मजबूत बनाए

     

पवनमुक्तासन

  • फेफड़ों को बनाए मजबूत
  • डायबिटीज को करे कंट्रोल
  • वजन कम करने में करे मदद
  • एसिडिटी की समस्या से दिलाए राहत
  • पैन्क्रियाज में इंसुलिन बढ़ाए
  • मसल्स को करे स्ट्रेस
  • कंधे और पीठ को बनाए मजबूत 

मर्कटासन 

  • कमर दर्द में लाभकारी
  • रीढ़ की हड्डी में लाभकारी
  • पेट और पीठ को बनाए मजबूत
  • पीठ का दर्द लाभकारी
  • गैस और कब्ज में लाभकारी

सर्वांगासन 

  • हाथ-कंधों की मसल्स मजबूत बनती है। 
  • मेमोरी तेज होती है। 
  • ब्रेन में एनर्जी का फ्लो बेहतर होता है। 
  • आंखों की रोशनी बढ़ाता है। 
  • इस आसन से चेहरे पर ग्लो आता है। 
  • लिवर को एक्टिव बनाता है। 
  • डायबिटीज कंट्रोल होती है। 

                                               शरीर और मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए करें ये प्रणायाम 

  • कपालभाति
  • भस्त्रिका
  • भ्रामरी
  • अनुलोम विलोम
  • उज्जायी
  • शीतला
  • शीतकारी

 हार्ट के लिए -

  • शहद दिल को मजबूत बनाता है
  • अलसी हार्ट के लिए फायदेमंद 
  • सेब का जूस, आंवला से हार्ट होगा मजबूत 
  • बादाम खाने से हार्ट मजबूत होता है
  • जामुन-सेब का सिरका भी फायदेमंद 

आयुर्वेदिक औषधि

  • हृद्यामृत 2-2 गोली लें
  • सुबह-दोपहर-शाम लें
  • खाने के बाद सेवन करें 
  • हार्ट की ब्लॉकेज दूर होती है
  • कोलेस्ट्रॉल ठीक होता है

शरीर को हेल्दी रखने के लिए आयुर्वेदिक उपाय-

  • ब्रेन के लिए मेधावटी और बादाम रोगन
  • हद्य के लिए हद्यामृत
  • लंग्स लक्ष्मी विलास और संजीवनी वटी
  • न्यूमोनिया के लिए खाली पेट श्वासारि लें
  • किडनी के स्टोन से निजात पाने के लिए गोखरू के पानी का सेवन करे। इससे आपकी किडनी भी रहेगी हमेशा हेल्दी।
  • हफ्ते एक बार त्रिफला खाने से डाइजेशन सही रहेगा। इसके साथ ही गौदन अर्क का सेवन करें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल