1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुबह सिर्फ 1 ढक्कन इस जूस को पीने से कंट्रोल रहेगा शुगर, शरीर पर आई सूजन और मोटापे से मिलेगी मुक्ति

सुबह सिर्फ 1 ढक्कन इस जूस को पीने से कंट्रोल रहेगा शुगर, शरीर पर आई सूजन और मोटापे से मिलेगी मुक्ति

 Written By: Bharti Singh
 Published : Aug 26, 2024 07:13 am IST,  Updated : Aug 26, 2024 07:14 am IST

Aloe Vera Juice In Morning: सुबह खाली पेट अगर आप किसी चीज का सेवन करते हैं तो इससे शरीर को ज्यादा फायदा मिलता है। सुबह एलोवेरा का 1 ढक्कन जूस पीने से डायबिटीज में मरीज का ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है और ये मोटापे को भी दूर भगाता है। जानिए फायदे?

सुबह एलोवेरा जूस पीने के फायदे- India TV Hindi
सुबह एलोवेरा जूस पीने के फायदे Image Source : FREEPIK

दिन की शुरूआत हेल्दी खाने के साथ करनी चाहिए। सुबह उठकर खाली पेट चाय पानी अच्छा नहीं माना जाता है। बेहतर होगा कि आप दिन की शुरूआत जूस के साथ करें। सिर्फ 1 ढक्कन एलोवेरा का जूस आपको कई समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है। जी हां सुबह खाली पेट एलोवेरा जूस पीने से पेट की कब्ज, ब्लड शुगर लेवर और मोटापे से मुक्ति मिलेगी। एलोवेरा जूस पीने से पाचन में सुधार आता है और ये आपके बाल और स्किन के लिए भी फायदेमंद साबित होता है। जानिए एलोवेरा जूस का सेवन कैसे करें और इससे क्या फायदे मिलते हैं?

सुबह खाली पेट एलोवेरा जूस पीने के तरीका

एलोवेरा जूस को आप किसी भी वक्त पी सकते हैं। लेकिन जो लोग सुबह खाली पेट एलोवेरा जूस पीते हैं उन्हें काफी सिर्फ 1 ढक्कन जूस से ही काफी फायदा मिलता है। इसके लिए 1 ढक्कन एलोवेरा जूस को 2 ढक्कन गुनगुने पानी के साथ मिक्स कर लें। अब इसे पी लें। अगर आपको खाली पेट जूस पीने से एसिड बनता है तो आप नाश्ते के बाद या लंच से पहले भी इस जूस का सेवन कर सकते हैं।

क्यों पीना चाहिए एलोवेरा जूस?

एलोवेरा एक कांटेगार और जंगली पौधा होता है। आजकल ज्यादातर घरों में आपको एलोवेरा का पौधा आसानी से मिल जाएगा। मार्केट में एलोवेरा के कई तरह के प्रोडक्ट भी मिलते हैं। एलोवेरा जूस भी हमारी सेहत के लिए असरदार साबित होता। इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर ब्लड शुगर को कंट्रोल करने तक कई बीमारियों में एलोवेरा का इस्तेमाल आयुर्वेद में किया जाता है। 

एलोवेरा जूस पीने के फायदे

  • कई रिसर्च में ये पता चला है कि एलोवेरा जूस शुगर यानि मधुमेह के रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। इससे शरीर में ब्लड शुगर के लेवक को कम करने में मदद मिलती है।

  • एलोवेरा जूस में पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो आपकी स्किन के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। साथ ही शरीर को कई तरह के संक्रमण से भी बचाने के काम करते हैं।

  • एलोवेरा में मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। जिससे मांसपेशियों और तंत्रिकाओं को ठीक से काम करने में मदद मिलती है।

  • एलोवेरा बालों और स्किन के लिए फायदेमंद साबित होता है। रूख बालों को मजबूत और सिल्की बनाने में मदद करता है। एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो रंग और त्वचा को साफ करता है।

  • रिसर्च में ये भी पता चला है कि एलोवेरा जूस पीने से सीने की जलन और गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स की समस्या को काफी कम किया जा सकता है।

  • एलोवेरा जूस कब्ज की समस्या में राहत दिलाता है। ये इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) को कम करता है। इसके सेवन से आंखों की समस्याएं भी कम होती हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।