1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कमजोर हड्डियों में जान फूंक देगा चीज का एक स्लाइस, इन विटामिन से है लोडेड, जान लें Cheese खाने के फायदे

कमजोर हड्डियों में जान फूंक देगा चीज का एक स्लाइस, इन विटामिन से है लोडेड, जान लें Cheese खाने के फायदे

 Written By: Bharti Singh
 Published : Aug 23, 2024 12:18 pm IST,  Updated : Aug 23, 2024 12:18 pm IST

Eating Cheese Benefits: आजकल हर चीज में Cheese डाल देते हैं। पिज्जा बर्गर का स्वाद बढ़ाने वाला चीज कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। चीज में विटामिन, कैल्शियम, प्रोटीन और कई जरूरी मिनरल पाए जाते हैं। जानिए चीज खाने से क्या फायदे मिलते हैं?

चीज खाने के फायदे- India TV Hindi
चीज खाने के फायदे Image Source : FREEPIK

पिज्जा में जब तक अच्छी तरह से चीज ( Cheese) न पड़ा हो स्वाद कम आता है। हालांकि चीज का भरपूर स्वाद लेने के लिए आप चीज ओवरलोडेड पिज्जा, बर्गर या सैंडविच खा सकते हैं। बच्चों को पनीर से ज्यादा चीज पसंद आता है। हालांकि ज्यादातर लोग चीज वाले खाने को खराब मानते हैं और बच्चों को इस तरह की चीजें नहीं खाने देते। लेकिन क्या आप जानते हैं चीज नुकसान नहीं बल्कि फायदा भी करती है। चीज में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर और दिमाग को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। चीज में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन D, विटामिन K, विटामिन B12, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, जिंक और ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यानि 1 स्लाइस चीज आपको दूध के बराबर पोषण देती है। जानिए चीज खाने से क्या फायदे मिलते हैं?

चीज खाने के फायदे (Cheese Benefits)

  1. हड्डियों को बनाए मजबूत- चीज में कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करती है। कैल्शियम कम होने पर ऑस्टियोपोरोसिस (Osteoporosis) जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। उम्र बढ़ने पर हड्डियां कमजोर हो जाती हैं जिससे हड्डी टूटने का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप डाइट में चीज शामिल करते हैं तो इससे प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन डी मिलता है जिससे हड्डियों को मजबूती मिलती है।

  2. इम्यूनिटी बढ़ाए- चीज में विटामिन बी12, विटामिन डी और विटामिन सी पाया जाता है। जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इम्यूनिटी स्ट्रॉंग होने से शरीर बीमारियों के खतरे से दूर रहता है। इसलिए डाइट में चीज जरूर शामिल करें। इससे शरीर को एनर्जी भी मिलेगी।

  3. ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करे- अगर आपका ब्लड प्रेशर हाई रहता है तो डाइट में चीज शामिल कर सकते हैं। सीमित मात्रा में चीज खाने से बीपी को कम किया जा सकता है। चीज में ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो ब्लड प्रेशर को लो करते हैं।

  4. मेंटल हेल्थ में सुधार- चीज में पाए जाने वाले पोषक तत्वों के कारण दिमाग को शांत रखने में मदद मिलती है। मेन्टल हेल्थ के लिए चीज काफी फायदेमंद होता है। स्ट्रेस होने पर चीज पिज्जा या सैंडविच खा सकते हैं।

  5. वजन कम- अगर आप लो फैट चीज को डाइट में शामिल करते हैं तो इससे आपका वजन कम होता है। मार्केट में लो फैट चीज आसानी से मिल जाती है। हां अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो नॉर्मल चीज भी खा सकते हैं।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।