1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुबह उठते ही महसूस होने लगती है थकान-कमजोरी, इन चीजों को खाकर करें दिन की शुरुआत

सुबह उठते ही महसूस होने लगती है थकान-कमजोरी, इन चीजों को खाकर करें दिन की शुरुआत

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jan 11, 2025 06:30 am IST,  Updated : Jan 11, 2025 06:30 am IST

सर्दियों में अक्सर लोगों को थकान और कमजोरी महसूस होने लगती है। दिन भर एनर्जेटिक महसूस करने के लिए आपको अपने मॉर्निंग डाइट प्लान में कुछ चीजों को शामिल कर लेना चाहिए।

थकान और कमजोरी से छुटकारा दिलाने वाले फूड्स- India TV Hindi
थकान और कमजोरी से छुटकारा दिलाने वाले फूड्स Image Source : FREEPIK

सर्दियों में गर्मियों के मौसम की तुलना में ज्यादातर लोगों का शरीर कम एक्टिव महसूस कर पाता है। सुबह-सुबह उठते ही लोगों को थकान और कमजोरी महसूस होने लगती है। अगर आप भी आलस के साथ अपने दिन की शुरुआत नहीं करना चाहते हैं, तो आपको अपने डाइट प्लान में थोड़े-बहुत बदलाव करने की जरूरत है। आपको कुछ एनर्जी बूस्टिंग फूड्स का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए।

एवोकाडो और केला

अगर आप अपने ब्रेकफास्ट में एवोकाडो को शामिल करते हैं, तो आप दिन भर एनर्जेटिक महसूस कर पाएंगे। इसके अलावा केले में पाए जाने वाले तमाम तत्व भी आपकी थकान और कमजोरी को दूर करने में कारगर साबित हो सकते हैं। आपको बता दें कि एवोकाडो और केले जैसे फल आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

कर सकते हैं मशरूम का सेवन

मशरूम का नाम भी एनर्जी बूस्टिंग फूड्स की लिस्ट में शामिल होता है। सही मात्रा में और सही तरीके से मशरूम खाकर आपको थकान और कमजोरी की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दही में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व भी आपकी बॉडी के एनर्जी लेवल्स को बूस्ट करने में मददगार साबित हो सकते हैं।

ड्राई फ्रूट्स को बनाएं डाइट का हिस्सा

हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने की सलाह देते हैं क्योंकि ड्राई फ्रूट्स आपकी ओवरऑल हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकते हैं। अगर आप सर्दियों में दिन भर एनर्जेटिक महसूस करना चाहते हैं, तो आपको बादाम, खजूर और किशमिश को अपने मॉर्निंग डाइट प्लान में जरूर शामिल करना चाहिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको इन ड्राई फ्रूट्स का सेवन सही मात्रा और सही तरीके से करना चाहिए।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।