1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. अपनी डाइट में शामिल करें ये 3 चीजें, ब्लड शुगर- वजन कम होने के साथ कई रोग रहेंगे कोसों दूर

अपनी डाइट में शामिल करें ये 3 चीजें, ब्लड शुगर- वजन कम होने के साथ कई रोग रहेंगे कोसों दूर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 15, 2021 11:47 pm IST,  Updated : Apr 15, 2021 11:47 pm IST

आप अपनी डाइट में कुछ चीजें शामिल करके आसानी से हर बीमारी से कोसों दूर रहे। जानिए ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे में जो आपको हमेशा रखेंगे हेल्दी।

अपनी डाइट में शामिल...- India TV Hindi
अपनी डाइट में शामिल करें ये 3 चीजें, ब्लड शुगर- वजन कम होने के साथ कई रोग रहेंगे कोसों दूर Image Source : FREEPIK

आज के समय में खराब लाइफस्टाइल के कारण अधिकतर लोगों को मोटापा, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर या फिर पेट संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। नॉर्मल से लगने वाली इन बीमारियों को अगर समय रहते कंट्रोल नहीं किया गया तो कई खतरनाक बीमारियों का कारण बन सकता है। इसलिए जरूरी हैं कि आप अपनी डाइट में कुछ चीजें शामिल करके आसानी से हर बीमारी से कोसों दूर रहे। जानिए ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे में जिनका सेवन करने से आप कई खतरनाक और जानलेवा बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। 

बेरीज

आप अपनी डाइट में स्ट्राबेरी, ब्लूबेरी, ब्लैकबैरी, रसबेरी जरूर शामिल करें।  इसमें अधिक मात्रा में न्यूट्रियंस जैसे कैल्शियम, मैग्नीनिशयम, फोलेट, विटामिन सी, विटामिन ई, एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। जो आपकी इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ डाइजेशन को ठीक रखने, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के साथ-साथ कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से बचाता है। 

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करेगा पपीते का बीज, जानिए खाने का सही तरीका

अपनी डाइट में शामिल करें ये 3 चीजें, ब्लड शुगर- वजन कम होने के साथ कई रोग रहेंगे कोसों दूर
Image Source : FREEIKअपनी डाइट में शामिल करें ये 3 चीजें, ब्लड शुगर- वजन कम होने के साथ कई रोग रहेंगे कोसों दूर

संतरा
विटामिन सी से भरपूर संतरा में बहुत ही कम मात्रा में शुगर होती है। इसके साथ ही इसमें  विटामिन ए, बी, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, फाइबर आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से गठिया, ब्लड शुगर,  कोलेस्ट्राल कम करने, पाचन तंत्र, वजन कम करने के साथ-साथ उम्र बढ़ाने में मदद करता है। 

डायबिटीज के मरीज बिल्कुल भी ना करें इन चीजों का सेवन, तेजी से बढ़ जाएगा ब्लड शुगर

अपनी डाइट में शामिल करें ये 3 चीजें, ब्लड शुगर- वजन कम होने के साथ कई रोग रहेंगे कोसों दूर
Image Source : FREEPIKअपनी डाइट में शामिल करें ये 3 चीजें, ब्लड शुगर- वजन कम होने के साथ कई रोग रहेंगे कोसों दूर

एवोकाडो
इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, फास्फोरस, लोहा, मैग्नीशियम और तांबा आदि खनिजों के साथ-साथ विटामिन बी-6, विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन सी, विटामिन के और विटामिन ए भी पाया जाता है। इसके साथ ही एवोकाडो फाइबर का भी एक अच्छा स्रोत माना जाता है इसका सेवन करने से आपका पाचन तंत्र फिट रखने के साथ मोटापा, किडनी, लिवर सबंधी बीमारियों से छुटकारा मिलने के साथ आंखों को हेल्दी रखता है। इसके साथ ही कैंसर जैसे कई जानलेवा बीमारियों से बचाता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।