1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करेगा पपीते का बीज, जानिए खाने का सही तरीका

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करेगा पपीते का बीज, जानिए खाने का सही तरीका

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 15, 2021 10:22 pm IST,  Updated : Apr 16, 2021 03:14 pm IST

ब्लड प्रेशर की समस्या का सामना कर रहे लोगों को गर्मियों में मौसम में खुद का अधिक ख्याल रखना पड़ता है। ऐसे में आप चाहे तो पपीता के बीजों को खा सकते हैं।

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करेगा पपीते का बीज, जानिए खाने का सही तरीका- India TV Hindi
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करेगा पपीते का बीज, जानिए खाने का सही तरीका Image Source : FREEPIK

हमारा नॉर्मल ब्लड प्रेशर 120/80 से कम होना चाहिए। लेकिन अगर ये ब्लड प्रेशर 90/60 पहुंच जाता है तो उसे लो बीपी या हाइपोटेंशन माना जाता है। ब्लड प्रेशर कम होने के दौरान बॉडी के जरूरी ऑर्ग्नस जैसे ब्रेन, लंग्स और किडनी तक ठीक तरह से खून की सप्लाई नहीं हो पाती है, जिसका असर जरूरी आर्ग्नस पर पड़ता है और हाई बीपी की तरह ही ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक की नौबत आ सकती है। गर्मियों के मौसम में ब्लड प्रेशर की समस्या काफी बढ़ी हो सकती हैं। 

ब्लड प्रेशर की समस्या का सामना कर रहे लोगों को गर्मियों में मौसम में खुद का अधिक ख्याल रखना पड़ता है। विभिन्न तरह के घरेलू उपायों के साथ-साथ आप चाहे तो पपीता के बीजों का सेवन कर सकते हैं। यह काफी फायदेमंद है।  पपीता में भरपूर मात्रा में विटामिन सी के साथ कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम जैसे गुण पाए जाते है। इसका सेवन अधिकतर लोग करते हैं लेकिन इसके बीजों को बेकार समझ फेंक देते हैं। लेकिन आपको बता दें कि यह आपाकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं।  

डायबिटीज के मरीज ऐसे करें मेथी दाना का सेवन, नैचुरल तरीके से ब्लड शुगर होगी कंट्रोल

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करेगा पपीते का बीज, जानिए खाने का सही तरीका
Image Source : FREEPIKब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करेगा पपीते का बीज, जानिए खाने का सही तरीका

ब्लड प्रेशर मैं कैसे कारगर है पपीता का बीजा

पपीते के बीजे में भरपूर मात्रा में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड पाया जाता है जो शरीर में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल दूर करता है। इसके साथ ही इसमें  विटामिन सी, एल्कालॉइड, फ्लेवेनोइड और पॉलीफेनोल्स पाए जाते हैं। जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।   

Double Mutant Virus: बहुत ज्यादा खतरनाक है कोरोना का नया स्ट्रेन, डॉक्टरों से जानिए बचने का तरीका

ऐसे करें ब्लड प्रेशर के मरीज इसका सेवन

 जब आप पपीता काटे तो एक चम्मच पपीते के बीजों का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप चाहे तो इन्हें स्टोर करके रख सकते हैं। स्टोर करने के लिए पपीता के बीजों को निकालकर हल्दी धूप में सुखा लें। इसके बाद इन्हें एयर टाइट कंटेनर में रख दें।  रोजाना थोड़े से बीजों का सेवन करे। 

वजन घटाने और मसल्स बनाने के लिए फॉलो करें ये सिंपल सा डाइट प्लान, साथ ही ध्यान रखें ये बातें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।