1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इन कारणों से बढ़ने लगता है ब्लड प्रेशर, इसे कंट्रोल करने में ये उपाय हैं बेहद कारगर; आज से ही आज़माएं

इन कारणों से बढ़ने लगता है ब्लड प्रेशर, इसे कंट्रोल करने में ये उपाय हैं बेहद कारगर; आज से ही आज़माएं

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Feb 08, 2024 02:44 pm IST,  Updated : Feb 08, 2024 02:44 pm IST

​हाइपरटेंशन एक साइलेंट किलर है जिसके लक्षण लोग आसानी से पहचान नहीं पाते हैं। चलिए हम आपको बताते हैं किन कारणों से बढ़ता है ब्लड प्रेशर और इसे कंट्रोल करने के उपाय हैं बेहद कारगर

High Blood Pressure- India TV Hindi
High Blood Pressure Image Source : SOCIAL

आजकल की बिगड़ती लाइफस्टाइल के साथ ब्लड प्रेशर की समस्या मुफ्त में मिलती है। ब्लड प्रेशर कोई बीमारी नहीं है यह खराब खानपान, घर और ऑफिस की टेंशन और अपने शरीर पर ध्यान न देने की वजह से काम या ज़्यादा होती है। घर, काम, दफ्तर और तमाम ज़िम्मेदारियों का टेंशन लेने से लोग हाइपरटेंशन के शिकार हो रहे हैं। दरअसल, हाइपरटेंशन एक साइलेंट किलर है जिसके लक्षण लोग आसानी से पहचान नहीं पाते हैं।

हाई बीपी के लक्षण

  1. बार-बार सिरदर्द
  2. सांस लेने में दिक्कत 
  3. नसों में झनझनाहट
  4. चक्कर आना 

ये हैं हाइपरटेंशन से बचने के आसान उपाय:

  1. डाइट रखें हेल्दी: हाइपरटेंशन से बचने के लिए अपनी डाइट का खूब ख्याल रखें। गलत खानपान की वजह से इन दिनों लोग लाइफ स्टाइल से जुड़ी बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। ब्लड प्रेशर बढ़ने के पीछे भी खाना पान एक बहुत बड़ी वजह है। 
  2. वजन कंट्रोल करें: अगर आपका वजन ज़्यादा है तो अपने बढ़ते वजन पर लगाम लगाएं। ज़्यादा वजन होने से ब्लड प्रेशर हाई होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।
  3. नमक कम खाएं: अपने खाने में नमक का कम से कम इस्तेमाल करें। कम नमक खाने से आपका ब्लड प्रेशर नॉर्मल रहेगा। दरअसल, नमक में काफी मात्रा में सोडियम पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को बढ़ाने का काम करता है। 
  4. तनाव लेने से बचें: ब्लड प्रेशर बढ़ने की एक सबसे बड़ी वजह स्ट्रेस है। आप जितना ज़्यादा स्ट्रेस लेंगे उतना ज़्यादा आपकी बीपी बढ़ सकता है। इसलिए कम से कम स्ट्रेस लें। इसे कम करने के लिए आप योग और मेडिटेशन का भी सहारा ले सकते हैं
  5. योग-मेडिटेशन करें: योग और मेडिटेशन से भी हाई ब्लड प्रेशर को कम किया जा सकता है। हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए आप यष्टिकासन, हस्तपादांगुष्ठासन, भद्रासन और मत्स्यासन जैसे योग करना शुरू करें। ये योगासन ब्लड सर्कुलेशन को सही करता है और तनाव को कम करता है। 
  6. खाना समय से खाएं: खाना समय समय पर खाएं। अगर आप खाना सही समय पर नहीं कहते हैं तो इससे भी ब्लड प्रेशर हाई होने की संभावना रहती है। साथ ही भूलकर भी फास्टिंग का करें। फास्टिंग की वजह से भी आपका ब्लड परेशा बढ़ सकता है। 
  7. खूब पानी पीएं: डाइट के साथ साथ आपको अपने वॉटर इनटेक का भी पूरा ध्यान रखना है। दिन भर में कम से कम 3 लीटर पानी पियें।

नॉर्मल बीपी के लिए इन चीज़ों को करें डाइट में शामिल

आपकी बीपी नार्मल रहे इसलिए आप अपनी डाइट में खजूर, दालचीनी, किशमिश, गाजर और अदरक जैसी चीज़ों को शामिल करें। इससे आपको काफी फायदा होगा। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

इस विटामिन की कमी से आंखें हो जाती है खराब, ऐसे करें लक्षणों की पहचान

हार्ट अटैक के पहले शरीर में होने लगती हैं ये गंभीर समस्याएं, डॉक्टर से जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।