1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. क्या कपूर जलाने से कोरोना रहेगा दूर?, चीन में बैठे डॉक्टर से जानें इसका जवाब

क्या कपूर जलाने से कोरोना रहेगा दूर?, चीन में बैठे डॉक्टर से जानें इसका जवाब

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 31, 2020 12:18 pm IST,  Updated : Mar 31, 2020 01:58 pm IST

इंडिया चीवी के जरिए डॉक्टर्स ने बताया कि कपूर जलाने से कोई फायदा नहीं होता है। जानें अन्य सवालों का जवाब।

कोरोना वायरस का प्रकोप देश में तेजी से बढ़ता जा रहा है। जहां लोग लॉकडाउन के कारण घरों में कैद है। वहीं दूसरी ओर लोगों के बीच कोरोना वायरस को लेकर कई अफवाहें फैल रही हैं। जिन्हें लोग अपनाकर वास्तविकता से दूर जा रहे हैं। इसीलिए इंडिया टीवी के शो में डॉक्टरों के एक पैनल ने बताया कि आखिर क्या अफवाह है जिन्हें जानकर समय में आप सतर्क हो जाए। ऐसी ही एक अफवाह फैली हुई है कि कपूर जलाने से कोरोना दूर रहता है। ऐसे ही कुछ और भी सवाल है जिनका जवाब डॉक्टर एमवली, डॉक्टर हर्ष महाजन और चीन में बैठे डॉक्टर संजीव चौबे से जानें।   

कपूर जलाने से कोरोना को नो-एंट्री

कई लोगों का मानना है कि घर में कपूर, लौग और इलायची को गले में पहनने या फिर घर पर कपूर जलाने के से कोरोना नहीं आता है। ऐसे में डॉक्टर हर्ष महाजन ने कहा कि इससे कोई फायदा नहीं होता है। इसके चक्कर में आप बिल्कुल बैखोफ हो जाते हैं कि मुझे अब नहीं होगा और बाहर निकल जाते हैं। जिससे वह अपने साथ-साथ दूसरों को भी खतरा बढ़ा देते हैं।   

क्या सब्जी-फलों को नमक के पानी में धोने से नहीं होगा कोरोना?, जानें डॉक्टर्स से ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब

वहीं डॉक्टर संजीव चौबे कपूर का कहना है कि यह सिर्फ एक अफवाह है। इसे जलाने से सिर्फ प्रदूषण होगा। इससे अच्छा है कि आप अपनी हाइजीन का पूरा ध्यान रखें। इसके साथ ही लोगों से दूरी बनाकर रखें। तभी संभव है कि आप इससे बच सकते हैं। 

क्या पातलू कुत्तों से फैलता है कोरोना?

कई लोगों का मानना है कि कुत्तों सहित अन्य पालतू जानवरों से भी कोरोना वायरस फैलता है। जिसके कारण हर कोई जानवरों से दूरी बना रहा है। ऐसे में डॉक्टरों का कहना है कि इंसान से किसी जानकर को बीमारी नहीं फैलती है। जानवरों को बालों या उसकी बॉडी से नहीं फैलता है। 

वहीं डॉक्टर चौके के अनुसार अभी तक ऐसा कोई केस नहीं है, लेकिन हॉस्पिटल के आसपास या बाहर टहलाने जाते है तो शायद संभव है कि हो सकता है। लेकिन ऐसे चांसेस बहुत कम है। हो सके तो उन्हें घर पर ही रखें। 

लहसुन, गिलोय, तुलसी के पत्ती खाने से कोरोना का नहीं होगा असर
इस बारे में डॉक्टर एमवली कहना कि अभी तक कोरोना वायरस से लड़ने के लिए कोई  रामबाण नहीं है। वहीं लहसुन, गिलोय आदि का सेवन करने से कोरोना से नहीं खत्म किया जा सकता है।  लेकिन यह सब एंटी-ऑक्सीडेंट है। जिनका सेवन करने से आप इम्यूनिटी बढ़ा सकते हैं।  लहसुन में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते है। जो शरीर के लिए फायदेमंद है।  

चाय पीने से नहीं होगा कोरोना 
कई लोगों का मानना है कि अधिक चाय पीने से कोरोना दूर रहेगा। जिसके कारण लोग अधिक से अधिक चाय पी रहे हैं। इस पर डॉक्टर एम वील कहते हैं कि अधिक चाय पीने से कोई फायदा नहीं है। इसके बदले आप घर की सफाई, बॉडी को साफ रखने के साथ हाइजीन का ध्यान रखें। तभी संभव है कि आप कोरोना से बच सकते हैं।

नीम, हल्दी से कोरोना की नो एंट्री
लोगों का कहना हैं कि नीम की टहनी या द्वार में हल्दी का लेप लगाने से कोरोना नहीं आएगा। इस बार में डॉक्टर हर्ष महाजन का कहना है कि ऐसा करने से कोई फायदा नहीं है। यह सिर्फ एक अफवाह है। 

अस्थमा मरीज के लिए कोरोना खतरनाक
डॉक्टर चौके के अनुसार अस्थमा के मरीजों को ज्यादा खतरा है क्योंकि इनका इम्यूनिटी कमोजर होती है। इसलिए अपनी डाइट का पूरा ध्यान रखें। इसके साथ भी घर पर रहें और हाइजीन का ध्यान रखें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।