1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Health Tips: क्या पिस्ता खाने से बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल? जानें क्या है सच्चाई

Health Tips: क्या पिस्ता खाने से बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल? जानें क्या है सच्चाई

 Published : Nov 25, 2022 12:19 pm IST,  Updated : Nov 25, 2022 12:19 pm IST

Health Tips: पिस्ता हमारे हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। इसमें गुड फैट की मात्रा भरपूर होती है। इसलिए इसे डाइट चार्ट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। पिस्ता पोषक तत्वों का एक पावर हाउस माना जाता है, जो कई परेशानियों से छुटकारा दिलाने में हमारी मदद कर सकता है। लेकिन क्या इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ सकता है।

pistachios- India TV Hindi
पिस्ता Image Source : INDIA TV

Health Tips: हमारी सेहत के लिए ड्राई फ्रूट्स और नट्स बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। कहा जाता है कि हर रोज एक मुट्ठी ड्राई फूड खाना आपको कई समस्याओं से बचा सकता है। क्योंकि इसमें विटामिंस, प्रोटींस, मिनरल्स और कई पोषक तत्व की भरपूर मात्रा मौजूद होते हैं, जो हमें कई बीमारियों जैसे- हॉर्ट और ब्रेन की बीमारियों के जोखिमों को कम कर सकते हैं। इन नट्स में भरपूर मात्रा में हेल्दी फैट्स मौजूद होते हैं, जो दिल के लिए बेहद फायदेमंद बताए जाते हैं। हालांकि इनमें कुछ ऐसे भी नट्स होते हैं, जिनको लेकर लोगों के मन में कई मिथक प्रचलित हैं। कई लोगं का मानना है कि पिस्ता का सेवन कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है।

पिस्ता का सेवन कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में करता है मदद

पिस्ता में एंटीऑक्सीडेंट उच्च मात्रा में मौजूद होते हैं  और एंटीऑक्सीडेंट रिच फूड को डाइट में शामिल करने से खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम किया जा सकता है। पिस्ता में पोटैशियम भी होता है, हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकता है।  इसके आहार में शामिल करके  सिर्फ बैड कोलेस्ट्रॉल ही नहीं बल्कि उच्च रक्तचाप को भी नियंत्रित किया जा सकता है। हर रोज एक मुट्ठी पिस्ता को खाकर हृदय को हेल्दी रखा जा सकता है।

अगर आपको है ये समस्या तो भूलकर भी न पिएं दूध, फायदे की जगह करेगा नुकसान

क्या पिस्ता कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है?

सर्दियों में सुपर कूल होने के लिए सुपरफूड्स का इस्तेमाल करना मददगार होता है। ड्राई फ्रूट्स प्रतिरक्षा को बढ़ाने में मदद करते हैं और कई बीमारियों से बचाने में सहायक होते हैं। यही कारण है कि लोग अपने आहार में बादाम, अखरोट, मूंगफली, काजू और पिस्ता को खूब खाना पसंद करते हैं। पिस्ता के बारे में यह मिथक लोकप्रिय है कि यह कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। दरअसल, यह कोलेस्ट्रॉल को नहीं बढ़ाता, लेकिन अधिक मात्रा में इसे लेना वजन को जरूर बढ़ा सकता है और बढ़ा हुआ वेट कुछ और अन्य बीमारियों की भी वजह बन सकता है, जिसमें दिल से जुड़ी बीमारियां, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर मुख्य रूप से है।

सर्दियों में बढ़ जाती है अस्थमा, साइनस के मरीजों की दिक्कत, बरतें ये सावधानियां

पिस्ता का सेवन कितने मात्रा में करें

बाजार में मिलने वाले अधिकतर पिस्ता रोस्टेड और सॉल्टेड ही होते हैं। इसलिए इनका अधिक सेवन करने से बचें, क्योंकि इसे ज्यादा मात्रा में लेने से आप नमक को भी अपने शरीर में इनटेक करते हैं, जिसकी वजह से कई अन्य बीमारियों को भी बुलावा मिल सकता है। इसे खाते समय इसकी मात्रा का ध्यान रखना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। बताया जाता है कि पूरे दिन में 50 ग्राम- 80 ग्राम तक पिस्ता का सेवन करने से आपको नुकसान नहीं पहुंचेगा। हमेशा अन सॉल्टेड पिस्ता खाने की कोशिश करें। ‌इससे केवल आपको फायदे ही मिलेंगे और एक्स्ट्रा चीजें आपके शरीर को नुकसान नहीं पहुंचा सकेंगे।

दुनिया की आधी आबादी को है मुंह की ये बीमारियां, WHO ने कहा 350 करोड़ लोग हैं इनके शिकार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।