1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बिस्तर पर लेटकर भी कर सकते हैं ये 3 एक्सरसाइज, शरीर का दर्द होगा छूमंतर

बिस्तर पर लेटकर भी कर सकते हैं ये 3 एक्सरसाइज, शरीर का दर्द होगा छूमंतर

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : May 18, 2020 02:33 pm IST,  Updated : May 18, 2020 02:34 pm IST

सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेक ने 3 एक्सरसाइज बताई हैं। जिन्हें आप बेड में लेटे-लेटे सुबह और रात को सोने से पहले कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।

शरीर के दर्द के लिए एक्सरसाइज- India TV Hindi
शरीर के दर्द के लिए एक्सरसाइज Image Source : INSTRAGRAM/RUJUTA DIWEKAR

खराब लाइफस्टाइल और खानपान में ध्यान न देने के कारण कारण कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस समय कोरोना के चलते देश में लॉकडाउन है। जिसके कारण आप घरों में कैद हो गए। दिनभर घरों में रहने के कारण फिजिकल एक्सरसाइज न के बराबर हो गई है। जिसके कारण बदन दर्द, जोड़ों में दर्द, लोअर बैक पैन में दर्द या घुटनों में दर्द की समस्या हो गई हैं। ऐसे में सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेक ने 3 एक्सरसाइज बताई हैं। जिन्हें आप बेड में लेटे-लेटे सुबह और रात को सोने से पहले कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा। 

शरीर में किसी भी दर्द के लिए ये 3 स्ट्रेच एक्सरसाइज

इन स्ट्रेच एक्सरसाइज को करने से आपको अच्छी नींद के साथ पूरा दिन चैन से बीतेगा। इसके अलावा उन लोगों के लिए ये एक्सरसाइज फायदेमंद होगी। जिन लोगों को बदन दर्द, घुटने या पीठ में हमेशा दर्द बना रहता हैं। 

1- सबसे पहले अपने बेड में सीधे लेट जाएं। इसके बाद अपने दाएं पैर को मोड़े और हाथों की मदद से घुटनों को चेस्ट तक लाए। इस बात का ध्यान रखें कि कंधे न उठे। इस अवस्था में 5 सेकंड तक रहें। इसी तरह दूसरे पैर से करें। अब दोनों टांगों के एक साथ चेस्ट की ओर लेकर आएं। ऐसे 5 सेकंड करें। यह आपके लोअर बैक पैन और पैरों के लिए अच्छा है।  इसके आगे अब हाथों की मदद से दोनों पैरों के अंगूठा पकड़े और तलवे पंखे की ओर हो। इसके साथ ही आपकी कोहनी घुटने से लग रही हैं। इस अवस्था में भी 5 सेकंड रहें। इसके बाद हाथ छोड़कर दोनों घुटनों को मिलाएं और धीमे से सीधे कर लें। इस एक्सरसाइज को करने से एड़ियों में दर्द की समस्या से निजात मिलेगा। 

सिरदर्द और माइग्रेन से राहत दिलाने में मददगार साबित होगे ये योगासन 

2- दूसरी एक्ससाइज के लिए सीधे लेटकर घुटनों को मोड़े और आर्म्स को फैला लें।  अब कमर से बाएं और मुड़े। इस बात का ध्यान रखें कि हाथ न उठे। फिर दाएं तरफ जाएं। इस आसन को करने से कमर दर्द, वेन्स का दर्द, घुटनों का दर्द से निजात मिलेगा। 

3- सीधे लेटकर अपने पैरों को मोड़े। इसके बाद दाएं पैर को बाएं घुटने के ऊपर रखिए और बाएं पैर को चेस्ट की ओर लाकर थोड़ा सा पुश करें। 5 सेकंड ऐसे करने के बाद दाएं हाथ से अब दाएं घुटने को फोर्स करें। इससे आपकी हिप्स से पुरे पैर स्ट्रैच होगे। इसी तरह दूसरे पैर से करें।  

  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।