1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. गर्मियों में इस चीज़ के सत्तू का सेवन करने से लू से मिलेगी तुरंत राहत, इन समस्याओं में भी है फायदेमंद 

गर्मियों में इस चीज़ के सत्तू का सेवन करने से लू से मिलेगी तुरंत राहत, इन समस्याओं में भी है फायदेमंद 

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : May 20, 2024 08:49 pm IST,  Updated : May 20, 2024 08:57 pm IST

इस उमस भरे मौसम में किस सत्तू का सेवन आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है चलिए हम आपको बताते हैं

chana sattu Benefits- India TV Hindi
chana sattu Benefits Image Source : SOCIAL

सत्तू सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद है इसका सेवन करने से आपकी बॉडी को तुरंत ठंडक मिलती है। दरअसल, गर्मियों के मौसम में लोगों की बॉडी बहुत जल्दी डिहाइड्रेटेड हो जाती है ऐसे में इसका सेवन करने से आपके पेट और शरीर को तुरंत ठंडक मिलती है। इस चिलचिलाती धूप में सत्तू का सेवन करने से आपका एनर्जी लेवल भी डाउन नहीं होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं गर्मी के मौसम में किस सत्तू का सेवन आपकी सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद है। चलिए हम आपको बताते हैं की सत्तू का सेवन करने से आपकी बॉडी को तुरंत हाइड्रेशन मिलेगा और और आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी

चने का सत्तू है फायदेमंद

गर्मियों में चने का सत्तू करना आपके लिए बेहद फायदेमंद है।चने के सत्तू में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन , आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। चने का सत्तू शरीर को हाइड्रेटेड रखने के साथ आपके पेट को भी दिनभर ठंडा रखता है। रोज सुबह खाली पेट चने का सत्तू का सेवन करने से आपकी पाचन क्रिया बेहतर होती है और कब्ज की शिकायत नहीं होती है

इन परेशानियों में भी है कारगर:

  • कब्ज से दिलाए राहतसत्तू के सेवन से आपक पाचन तंत्र मजबूत होता है जिससे मॉल त्यागने में आसानी होती है और कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। अगर आपको अक्सर गैस और एसिडिटी की तकलीफ रहती है, तो भी इसका सेवन कर सकते हैं।

  • डायबिटीज में फायदेमंद:  अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो भी आप सत्तू का सेवन बेझिझक कर सकते हैं।चने के सत्तू में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है इसलिए डायबिटीज के मरीज के लिए भी लाभकारी है.

  • शरीर को रखे ठंडासत्तू लू से आपका बचाव करता है और अपच की समस्या से भी से निजात दिलाता है। चने की सत्तू का सेवन करने से आपकी बॉडी को ठंडक मिलेगी। 

  • वजन घटाने में फायदेमंदसत्तू में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है।फाइबर होने की वजह से आपको जल्दी भूख नहीं लगती है और आप अपना वजन आसानी से काम कर सकते हैं।ऐसे में अगर आप भी वेट लॉस डाइट फॉलो कर रहे हैं, तो आपके लिए भी सत्तू एक सेफ और हेल्दी ऑप्शन है।

 

 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।