1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सावधान! अंडे खाने के तुरंत बाद इन चीज़ों का सेवन है खतरनाक, होते हैं ये साइड इफेक्ट्स

सावधान! अंडे खाने के तुरंत बाद इन चीज़ों का सेवन है खतरनाक, होते हैं ये साइड इफेक्ट्स

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Mar 14, 2024 09:52 pm IST,  Updated : Mar 14, 2024 09:52 pm IST

अंडे के तुरंत बाद इन कुछ चीज़ों को नहीं खाना चाहिए वरना आपको कई तरह की सेहत सम्बन्धी समस्याएं हो सकती है साथ ही इससे कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कौन सी ऐसी चीजें हैं जिन्हें अंडे से साथ नहीं खाना चाहिए।

अंडे खाने के बाद इन चीज़ों का सेवन न करें - India TV Hindi
अंडे खाने के बाद इन चीज़ों का सेवन न करें Image Source : SOCIAL

अंडा सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद माना जाता है। सुबह ब्रेकफास्ट से लेकर लंच तक लोग इसे खाना पसंद करते हैं। अंडे में प्रोटीन, विटामिन और फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। अंडा शरीर में एनर्जी के साथ-साथ इम्यूनिटी को भी ठीक रखता है। लेकिन बहुत कम लोग ही ये जानते होंगे कि अंडे के तुरंत बाद इन कुछ चीज़ों को नहीं खाना चाहिए। वरना आपको कई तरह की सेहत सम्बन्धी  समस्याएं हो सकती है साथ ही इससे कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कौन सी ऐसी चीजें हैं जिन्हें अंडे से साथ नहीं खाना चाहिए। 

  • अंडा और नींबू: उबले हुए अंडे के ऊपर लोग अक्सर गरम मसाला, काला नमक डालकर खाते हैं। लेकिन अगर आप इन चीजों के अलावा नींबू का भी इस्तेमाल करते हैं तो अपनी इस आदत को आज ही छोड़ दें। ऐसा करने से भले ही आपको टेस्ट अच्छा लगे लेकिन इसके कारण  रक्त वाहिनियों को नुकसान हो सकता है। ऐसा करने से आपको दिल से संबंधित बीमारी होने की भी संभावना रहती है। 
  • अंडा और पनीर : उबले हुए अंडे और पनीर दोनों में ही प्रचुर मात्रा में प्रोटीन होता है। अगर आप उबले हुए अंडे खाने के बाद पनीर को खाते हैं तो ऐसा ना करें। दोनों ही में प्रोटीन होता है। ज्यादा प्रोटीन का सेवन करने से पेट से जुड़ी कई दिक्कतें हो सकती हैं। इसलिए अंडा खाने के बाद पनीर बिल्कुल ना खाएं।
  • अंडा और केला: अगर आप अंडे खाने के बाद केला खाते हैं तो इस आदत को भी आज से ही छोड़ दें। ऐसा इसलिए क्योंकि अंडे खाने के बाद केले को खाने से आपको पेट से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। जैसे कि कब्ज, एसिडिटी और आंतों से संबंधित परेशानी। 
  • अंडा और दूध: अंडा और दूध को कभी भी साथ में नहीं खाना चाहिए और न ही अंडा खाने के तुरंत बाद दूध पीना चाहिए। एशिया करने से आपको जुलाब और उलटी की समस्या हो सकती है। 

हड्डियों और जोड़ों का पुराने से पुराना दर्द हो जाएगा छू-मंतर, बस रोज़ाना करें ये 4 योगासन

महिलाओं के लिए क्यों ज़रूरी है विटामिन सी? जानें, किन चीज़ों में पाया जाता है सबसे ज़्यादा?

खीरा खाने के बाद पानी पीने वाले हो जाएं सावधान! शरीर में हो सकती हैं ये परेशानियां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।