1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Coronavirus Live: कोविड अनुरुप व्यवहारों का पालन करें, खुद को और दूसरों को सुरक्षित रखें: स्वास्थ्य मंत्रालय

Coronavirus Live: कोविड अनुरुप व्यवहारों का पालन करें, खुद को और दूसरों को सुरक्षित रखें: स्वास्थ्य मंत्रालय

 Written By: India TV Health Desk
 Updated : Jun 05, 2021 11:45 pm IST

कोरोना मामलों में कमी देखी जा रही है। लेकिन, संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। ऐसे में सरकार की ओर से लोगों को जागरूक करने के लिए प्रयास किया जा रहा है।

coronavirus - India TV Hindi
कोरोना वायरस  Image Source : FREEPIK.COM

 कोरोना मामलों में लगातार कमी देखी जा रही है। साथ ही देशभर में वैक्सीनेशन का अभियान भी‌ तेजी से चल रहा है। ऐसे में सरकार की ओर से भी लोगों को जागरूक करने का प्रयास जारी है, जिससे किसी संक्रमण के चेन को तोड़ा जा सके। 

 

 

 

Coronavirus Live Update

Auto Refresh
Refresh
  • 8:49 PM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

    23 करोड़ से ज्यादा लोगों को अब तक लग चुकी वैक्सीन- स्वास्थ्य मंत्रालय

    कोरोना वैक्सीन को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आंकड़े जारी किए गए हैं। इन आंकड़ों के मुताबिक भारत में अब तक 23 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लग चुकी है।

  • 6:15 PM (IST)
    Posted by Shipra Saxena

    कोविड संक्रमण को रोकने और लोगों को जागरूक करने के लिए कई सेलिब्रिटीज भी आगे आए हैं। एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बॉलीवु़ड अभिनेता अक्षय कुमार लोगों को कोरोना को हराने में 2 चीजें सबसे जरूरी बता रहे हैं। ये 2 चीजें हैं- संयम और सावधानी। देखिए ये वीडियो...

  • 2:33 PM (IST)
    Posted by Priya Singh

    वैक्सीन लगवाने के बाद भी मास्क पहनना, 2 गज की दूरी बनाना जरूरी: सूचना-प्रसारण मंत्रालय

    सूचना और प्रसारण मंत्रालय की ओर से लोगों को कोरोना गाइडलाइन्स के पालन हेतु लगातार जागरूक किया जा रहा है। मौजूदा वक्त में लोग वैक्सीनेशन के बाद लापरवाही न बरतें इस बाद तो ध्यान में रखते हुए मंत्रालय की ओर से ट्वीट के माध्यम से यह बताया गया है कि वैक्सीन से संक्रमण का जोखिम कम हो जाता है पर कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है, इसलिए वैक्सीन लगवाने के बाद भी मास्क पहनना, 2 गज की दूरी बनाना और समय-समय पे हाथ धोते रहना है।

    बदलकर अपना व्यहवार 
    करेंगे कोरोना पर वार 

  • 12:02 PM (IST)
    Posted by Priya Singh

    कोरोना वायरस हाथों के जरिए आसानी से फैलता है, सतहों को छूने के बाद हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोएं: स्वास्थ्य मंत्रालय

    कोरोना वायरस हाथों के जरिए आसानी से फैलता है। इसलिए बार-बार प्रयोग होने वाली सतहों को छूने के बाद हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोना चाहिए। इसे लेकर ग्रामीण विकास मंत्रालय ने एक वीडियो संदेश दिया है जिसे स्वास्थ्य मंत्रालय ने रिट्वीट किया है।    

  • 8:44 AM (IST)
    Posted by Priya Singh

    कोविड अनुरुप व्यवहारों को अपनाएं, देश को कोरोना मुक्त बनाएं: स्वास्थ्य मंत्रालय

    कोरोना संक्रमण का खतरा अभी कम नहीं हुआ है। ऐसे में जरा भी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है। यही वजह है सरकार की ओर से लोगों को लगातार कोरोना गाइडलाइन्स को लेकर जागरूक किया जा रहा। 

  • 8:13 AM (IST)
    Posted by Priya Singh

    खांसी, थकान जैसे कोरोना के आम लक्षण: स्वास्थ्य विभाग

    खांसी, थकान जैसे कोरोना के आम लक्षण 

    बुखार 
    खांसी 
    थकान
    बदन दर्द

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।