इंडिया टीवी पर आज पूरा दिन मेंटल हेल्थ कॉन्फ्रेंस प्रसारित किया गया। इस स्पेशल शो में हमारे साथ एम्स के जाने-माने एक्सपर्ट्स जुड़ें और उन्होंने मेंटल हेल्थ को लेकर कई सारी बातें हमसे शेयर की। इस मुश्किल वक्त में बच्चों को घर पर कैसे संभालें? इस दौर में बड़े बुजुर्गों को क्या समझाया जाए? बड़े शहर में छोटे-छोटे परिवार को कैसे मैनेज करें? ये सारी जानकारी तो हमें मिली ही साथ ही हमें ये भी बताया गया कि इस कोविड के मुश्किल समय में पैनिक अटैक और डिप्रेशन से कैसे निपटा जाए। स्वामी रामदेव, श्री श्री रविशंकर, शिवानी समेत तमाम एक्सपर्ट ने हमें क्या जानकारी दी आइए देखते हैं-
- Hindi News
- हेल्थ
- #HealthSammelan: कोरोना काल में डिप्रेशन और पैनिक अटैक को कैसे रखें दूर, जानिए स्वामी रामदेव से
#HealthSammelan: कोरोना काल में डिप्रेशन और पैनिक अटैक को कैसे रखें दूर, जानिए स्वामी रामदेव से
इंडिया टीवी पर आज पूरा दिन मेंटल हेल्थ कॉन्फ्रेंस प्रसारित किया गया। इस स्पेशल शो में हमारे साथ एम्स के जाने-माने एक्सपर्ट्स जुड़ें और उन्होंने मेंटल हेल्थ को लेकर कई सारी बातें हमसे शेयर की
Coronavirus live updates in hindi health
-
5:50 PM (IST) May 16, 2021
स्वामी रामदेव ने दिए पैनिक अटैक और डिप्रेशन से बचने के टिप्स
इंडिया टीवी के स्पेशल शो में स्वामी रामदेव ने पैनिक अटैक और डिप्रेशन से बचने के लिए कई टिप्स दिए। स्वामी रामदेव ने कहा कि खुश रहिए, भले झूठी हंसी हंसिये लेकिन हंसिये जरूर। स्वामी रामदेव ने कहा कि शंख बजाइए, योग करिए, रनिंग करिए, वॉक करिए, इन सबसे आपको पॉजिटिविटी मिलेगी।
स्वामी रामदेव ने कहा कि लोग एक दूसरे के साथ वक्त नहीं बिताते हैं, साथ वक्त बिताइए लोगों से बात करिए। मिलजुलकर रहिए।
-
5:41 PM (IST) May 16, 2021
श्री श्री रविशंकर से जानिए कोरोना की टेंशन को कैसे करें दूर
मानसिक बल बहुत कमजोर होता जा रहा लोगों का। ये तीसरे महायुद्ध से कम भीषण नहीं है। इसलिए अपना मनोबल बनाए रखें। इसके लिए योग-साधना करें। साथ ही लोगों की सेवा करना जारी रखें। हमारे भीतर ये विचार होना चाहिए कि हम इससे लड़ेंगे और जीतेंगे। इंडिया टीवी के खास शो में श्री श्री रविशंकर बता रहे हैं कैसे दूर होगी कोरोना में हमारी टेंशन?
आत्मबल कैसे आएगा?
जीवन क्षणिक है। मन की दुर्बलता में आके कमजोर हो जातें और दूसरा गुस्से में आकर कमजोर पड़ जाते हैं तो इसके बीच में बैलेंस बनाकर रखना है।
कोरोना के डर को कैसे खत्म करें?
डरने की जरूरत नहीं है। जितने लोग बीमार होने के बाद स्वस्थ होकर वापस आए हैं उनको देखकर अपना हौसला बढ़ाएं।
किसी को इम्यूनिटी को मेंटल स्ट्रेंथ बढ़ाने के लिए क्या करें?
मन में ये बात रखें कि कोरोना से ठीक हुआ जा सकता है। इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए खानपान में सुधार करें और आर्युवेद का भी सहारा लें। लेकिन, जहां जरूरी हो वहां डॉक्टर की सलाह जरूर लें। अंधविश्वास की तरफ विल्कुल भी ध्यान न दें। कपूर सूंघने या केवल स्टीम लेने से कोरोना ठीक करने की बातों पर ज्यादा ध्यान न दें।
-
3:36 PM (IST) May 16, 2021
कोरोना काल में मेंटल स्ट्रेंथ बढ़ाने के लिए क्रिकेटर कुलदीप यादव ने दिए खास टिप्स
कोरोना काल के दौरान चारों तरफ अफरातफरी का माहौल है। ऐसे में लोगों को अपने मेंटल स्ट्रेंथ को मजबूत रखना बेहद जरूरी है। इसलिए इंडिया टीवी के मेंटल हेल्थ कॉन्फ्रेंस में क्रिकेटर कुलदीप यादव से जानिए कि कैसे मेंटल स्ट्रेंथ को मजबूत किया जा सकता है?
सवाल: कोविड को हराने के लिए मेंटल स्ट्रेंथ को कैसे मजबूत किया जाए?
जबाव: अपने आप में बिलीव रखना सबसे जरूरी है। आप बिल्कुल भी डरें नहीं और लक्षण दिखने पर टेस्टिंग जरूर कराएं।सवाल: क्रिकेटर के नजरिए से कोरोना की स्थिति में मेंटल स्ट्रेंथ को कैसे हैंडल किया जाए?
जवाब: अगर आपको मेंटली स्ट्रॉग रहना है तो कभी न हार मानने वाला एटिट्यूड होना चाहिए। साथ ही कभी अपनी परेशानियों से न भागें और डटकर उसका सामना करें। -
1:03 PM (IST) May 16, 2021
कोरोना काल में बड़े बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर हर कोई परेशान है। बढ़ती उम्र में कोरोना का खतरा भी ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में अगर उन्हें कोरोना हो जाता है तो उन्हें मेंटली मजबूत कैसे बनाना है? कैसे उन्हें सहारा देना है, ताकि वो डिप्रेशन में ना जाएं। बुजुर्गों का अकेलापन दूर करने के लिए क्या-क्या करना चाहिए? घरों में बंद बुजुर्ग ना तो पार्क जा सकते हैं और ना ही अपने साथियों से मिल सकते हैं। ऐसे में क्या किया जाए, ताकि उनकी परेशानी को दूर किया जा सके, इसके बारे में डॉक्टर समीर मल्होत्रा, डॉक्टर सीमा हिंगोरानी ने जानकारी दी है।
सवाल: बुजुर्गों को डिप्रेशन से बचाने के लिए क्या करें?
जवाब: बुजुर्गों को सोशल मीडिया से जोड़ें। माता-पिता के साथ बात करें। सिर्फ बीमारी नहीं, जनरल टॉपिक्स पर बात की जाए। घर बैठे व्यायाम और प्राणायाम कराएं। लगातार बातचीत करते रहें। दोस्तों से ऑनलाइन बात कराएं। उन्हें व्यस्त रखें। समय रहते वैक्सीनेशन कराएं।
बुजुर्गों को ऐसे बनाएं मजबूत:
- डराएं नहीं, सावधान करें।
- मास्क पहनने के लिए बताएं।
- किसी की मौत की बात ना करें।
- व्यस्त रखिए।
- निगेटिव बातें नहीं करिए।
-
12:13 PM (IST) May 16, 2021
डॉक्टर्स की राय:
- फिजिकल एक्सरसाइज करें।
- पॉजिटिव बातें करें।
- एक-दूसरे के साथ खड़े रहना जरूरी है।
- टेंशन का इलाज दवा नहीं है।
- पॉजिटिव चीजों पर फोकस करें।
- समस्या से ज्यादा समाधान पर सोचें। -
12:03 PM (IST) May 16, 2021
आपकी खुशियों का काल बनकर आया है कोरोना। करोड़ों लोग हैं, जिनके चेहरे से हंसी गायब है। ऊंची-ऊंची इमारतों के फ्लैटों में लोग कैद होकर रह गए हैं। लेकिन कोरोना ने रिश्तों की अहमियत को भी समझाया है। मेंटल हेल्थ कॉन्फ्रेंस में जानिए लॉकडाउन में खुश रहने का आखिर सही तरीका क्या है? इसके बारे में डॉक्टर नीरू कुमार, डॉक्टर दीपक रहेजा और डॉक्टर अक्षय कुमार ने चर्चा की है।
सवाल: डॉक्टर और अकेलेपन में खुश रहने का तरीका क्या है?
जवाब: रिश्तों को अहमियत दें। डर को दिल और दिमाग से दूर करें। निगेटिव बातों की चर्चा कम करें।
सवाल: सिंगल फैमिली लॉकडाउन का सामना कैसे करें?
जवाब: समस्या से ज्यादा समाधान पर ध्यान दें। जो करना चाहिए, उस पर फोकस करें। कोरोना के बारे में चर्चा कम करें। एक-दूसरे की भावनाओं को समझें। एक-दूसरे को वक्त दें। गुस्सा कम करें।
सवाल: बिना सलाह दे सकते हैं डिप्रेशन और नींद की गोलियां?
जवाब: हर किसी को दवा देना सही नहीं है। रोजमर्रा के जीवन में जो तनाव महसूस करते हैं, उसमें दवा देना सही नहीं है। डॉक्टर्स की सलाह के बाद ही इसका सेवन करें।
-
11:35 AM (IST) May 16, 2021
कोरोना संक्रमण के दौर में बड़े तो डरे ही हैं, साथ में बच्चों के मन में भी डर का माहौल है? क्या है उपाय बच्चों को खुश रखने का ? मनोचिकित्सकों से जानिए।
-
11:10 AM (IST) May 16, 2021
कोरोना ने सबसे ज्यादा ग्रहण बच्चों की खुशियों पर लगाया है। घर, स्कूल, पार्क, हर जगह खेलने-कूदने वाले बच्चे मजबूर होकर घर की चारदीवारी में बंद हो गए हैं। घरों में चेहरे से हंसी गायब है। स्कूल बंद है। बाहर जा नहीं सकते। दोस्तों के साथ खेल तक नहीं सकते। ऐसे में सवाल कि आखिर मुश्किल वक्त में मासूम चेहरों पर मुस्कान को कैसे बनाए रखा जाए। घरों में बच्चों को कैसे संभाले। इसके बारे में एम्स के मनोचिकित्सक राजेश सागर, चिल्ड्रेन फर्स्ट इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ की डॉक्टर कविता अरोड़ा और बच्चों के जाने-माने डॉक्टर जितेंद्र नागपाल से जानिए।
सवाल: इस मुश्किल दौर में बच्चों को कैसे संभाले? मेंटली कैसे मजबूत बनाएं?
जवाब: टाइमटेबल फिक्स करें। उन्हें ये बताएं कि वो क्या कर सकते हैं।
सवाल: मोबाइल की लत से कैसे बचाएं?
जवाब: बच्चों की एक्टिविटी में शामिल हों। उन्हें रुटीन बताएं। बच्चों की किसी से तुलना ना करें। उनकी भावनाओं को समझें। बच्चों के साथ वक्त बिताएं।
-
10:09 AM (IST) May 16, 2021
लड़ेंगे और जीतेंगे, #IndiaTV पर मेंटल हेल्थ कॉन्फ्रेंस
सुबह 11 बजे से लगातार आप भी पूछिए अपने सवाल
मोटिवेशनल गुरु और मनोचिकित्सक देंगे जवाब LIVE
#HealthSammelan #MentalHealthConference
-
8:00 AM (IST) May 16, 2021
क्या वाकई मौसम परिवर्तन और बारिश से संक्रमण की रफ़्तार कम हो सकती है?
#कोरोना की रफ़्तार केवल कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करने से कम की जा सकती है।
- ठीक से मास्क पहनें
- बार-बार हाथ धोएं/सैनीटाइज़ करें
- सामाजिक दूरी बनाएं -
7:59 AM (IST) May 16, 2021
दावा: 'Carbo vegetabilis' नामक एक होम्योपैथिक दवाई की 2-3 बूंद से शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा पूरी की जा सकती है।
#PIBFactCheck: यह दावा फ़र्ज़ी है। सांस लेने में कठिनाई होने पर किसी डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।
-
7:57 AM (IST) May 16, 2021
अगर आपने कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली डोज ले ली है तो दूसरी लेना भी जरूरी है।