1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Coronavirus Live: रेमडेसिविर से नहीं किया जाएगा बच्चों का इलाज- स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय

Coronavirus Live: रेमडेसिविर से नहीं किया जाएगा बच्चों का इलाज- स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय

 Written By: India TV Health Desk
 Updated : Jun 12, 2021 03:12 pm IST

देश में अनलॉक होने के साथ आप कोरोना नियमों का ठीक ढंग से पालन करे। जिससे आप खुद के साथ अपने परिवार के लोगों की जिंदगी बचा सके।

Coronavirus Live: कोरोना से खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रखने के लिए ध्यान रखें ये बातें- India TV Hindi
Coronavirus Live: कोरोना से खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रखने के लिए ध्यान रखें ये बातें Image Source : FREEPIK.COM

देश में कोरोना के मामले धीरे-धीरे कम होते जा रहे हैं। इसके साथ ही रिकवरी रेट तेजी से बढ़ रहा है। वहीं दूसरी ओर हर राज्य में अनलॉक प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं। लेकिन लॉकडाउन खुल जाने का मतलब ये नहीं है कि कोरोना खत्म हो गया है। कोरना से जंग काफी लंबे समय तक चलने वाली है। इसलिए जरूरी है कि कोरोना नियमों का ठीक ढंग से पालन करे। जिससे आप खुद के साथ अपने परिवार के लोगों की जिंदगी बचा सके।   

 

Coronavirus Live Update 10 June

Auto Refresh
Refresh
  • 12:46 PM (IST)
    Posted by Shivanisingh

  • 10:39 AM (IST)
    Posted by Shivanisingh

    देशभर में कोरोना के कुल 94,052 नए मामले सामने आए
    स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 94,052 नए मामले आने के साथ देशभर में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 2,91,83,121 हो गए है। अबतक ठीक हो चुके मरीजों की कुल संख्या  2,76,55,493 है जबकि इस संक्रमण से अबतक कुल 3,59,676  लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देशभर में कोरोना के एक्टिव मामले 11,67,952 हैं।

     

  • 9:26 AM (IST)
    Posted by Shivanisingh

    18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को रेमडेसिविर देना सही नहीं

    स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार,  18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में कोरोना को रोकने के लिए रेमडेसिविर देने की सिफारिश नहीं की गई है और HRCT इमेजिंग का  उपयोग का सुझाव दिया गया है।

    स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) के दिशानिर्देशों के अनुसार, 5 वर्ष या उससे कम उम्र के बच्चों के लिए मास्क की सिफारिश नहीं की जाती है। 6-11 वर्ष की आयु के बच्चे माता-पिता और डॉक्टर की देखरेख में मास्क पहन सकते हैं।

  • 7:52 AM (IST)
    Posted by Shivanisingh

    कोरोना वायरस से परिवार को यूं बचाएं

    कोरोना वायरस से जंग अभी खत्म नहीं हुई हैं। इसलिए जरूरी है कि आप सतर्क रहें। इसके साथ ही कोरोना के इन नियमों का पालन करे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।