1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रोज सुबह 5 किलोमीटर दौड़ लगाने से दूर भाग जाएंगी ये बीमारियां, शरीर बन जाएगा फौलादी चट्टान

रोज सुबह 5 किलोमीटर दौड़ लगाने से दूर भाग जाएंगी ये बीमारियां, शरीर बन जाएगा फौलादी चट्टान

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Mar 05, 2025 06:30 am IST,  Updated : Mar 05, 2025 06:30 am IST

5 Km Running Benefits: शरीर के स्वस्थ और अंदर से मजबूत बनाना है तो रोजाना दौड़ लगाना शुरू कर दें। सिर्फ 5 किमी की रनिंग करने से शरीर से बीमारियां दूर भाग जाएंगी और इतने फायदे मिलेंगे।

रोजाना 5 किलोमीटर दौड़ने के फायदे- India TV Hindi
रोजाना 5 किलोमीटर दौड़ने के फायदे Image Source : FREEPIK

युवाओं को वॉक नहीं बल्कि रोजाना दौड़ लगानी चाहिए। रोजाना सिर्फ 5 किलोमीटर की दौड़ से शरीर निरोगी बन जाएगा। शरीर में पैदा हो रही बीमारियां दूर भाग जाएंगी। रनिंग करने से न सिर्फ कैलोरी बर्न होती हैं बल्कि शरीर के अंग भी मजबूत बनते हैं। डेली रनिंग करने वालों का हार्ट, लिवर और मसल्स कहीं ज्यादा मजबूत होती हैं। इसलिए रोजाना 5 किलोमीटर की रनिंग को अपने फिटनेस रुटीन में जरूर शामिल करें।

रोजाना 5 किलोमीटर दौड़ने के फायदे

  1. हड्डियां बनेंगी मजबूत- जो लोग रोजाना दौड़ लगाते हैं उनकी हड्डियां और मांसपेशियां काफी मजबूत बन जाती हैं। ऐसे लोगों को हड्डियों से जुड़ी बीमारी जैसे ऑस्टियोपोरोसिस और अर्थराइटिस का खतरा काफी कम होता है। रनिंग से टांगों और कूल्‍हों की हड्डियों का घनत्‍व भी बढ़ता है।

  2. दिल बनेगा मजबूत- रनिंग करने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार आता है। इससे दिल की सेहत पर अच्‍छा असर पड़ता है। दौड़ लगाने से ब्लड प्रेशर कम होता है। जिससे हार्ट की बीमारियों का खतरा कम होता है। 

  3. वजन कम होगा- बढ़ता मोटापा कम करना है तो इसके लिए रनिंग से बेस्ट कुछ नहीं हो सकता है। रोजाना कुछ किलोमीटर की दौड़ लगाने से तेजी से वजन कम होता है। वेट कम करने के लिए रनिंग से बेस्ट कोई एक्सरसाइज नहीं हो सकती। रनिंग एक शानदार कार्डियो एक्‍सरसाइज है।

  4. इम्यूनिटी बढ़ाए- प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए रनिंग अच्छी एक्सरसाइज है। रोजाना दौड़ लगाने से या जॉगिंग करने से एलर्जी, सर्दी, खांसी, फ्लू जैसी बीमारियां नहीं होती है। इससे कई बीमारियों का खतरा भी दूर होता है।

  5. एनर्जी बढ़ाए और तनाव दूर करे- रनिंग करने शरीर में एनर्जी आती है। ऊर्जा का स्तर बढ़ता है और आप खुद को दिनभर ज्यादा एक्टिव महसूस करते हैं। दौड़ते वक्त दिमाग में ऑक्सीजन की सप्लाई बढ़ती है जिससे तनाव दूर होता है।

  6. पाचन और नींद बेहतर- जिन लोगों का पाचनतंत्र स्लो है उन्हें दौड़ने से अच्छी और खुलकर भूख लगती है। इससे पाचन बेहतर बनता है। रनिंग से नींद में सुधार आता है। ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने से अच्छी नींद आती है। शरीर थकता है जिससे आप गहरा सोते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।