1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. पुरुषों को होने वाले रोग, खतरनाक होती है ये उम्र, बढ़ जाता है इन गंभीर बीमारियों का खतरा

पुरुषों को होने वाले रोग, खतरनाक होती है ये उम्र, बढ़ जाता है इन गंभीर बीमारियों का खतरा

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Aug 04, 2025 07:26 am IST,  Updated : Aug 04, 2025 07:26 am IST

Men's Health Diseases: उम्र बढ़ने के साथ ही महिला और पुरुष दोनों को अलग-अलग परेशानियां होने लगती है। पुरुषों को हार्ट, बीपी, प्रोस्टेट और कई दूसरी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। जानिए पुरुषों को होने वाली बीमारियां कौन सी हैं?

पुरुषों को होने वाली बीमारियां- India TV Hindi
पुरुषों को होने वाली बीमारियां Image Source : FREEPIK

घर, ऑफिस और काम की जिम्मेदारी के चक्कर में पुरष कई बार अपनी सेहत को नजरंदाज कर देते हैं। खासतौर से 40 की उम्र में पुरुषों पर सबसे ज्यादा प्रेशर होता है। ये उम्र का वो पड़ाव होता है जहां आप मेहनत से कुछ हासिल करना चाहते हैं। अपने और परिवार के सपनों को पूरा करना चाहते हैं। वहीं बढ़ती उम्र शरीर को परेशान करने लगती है। इस उम्र में मोटापा और स्ट्रेस बढ़ने से कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। 40 साल के बाद पुरुषों में कई तरह के शारीरिक बदलाव भी आने लगते हैं। वहीं शरीर में पोषक तत्वों की कमी समस्याओं को और बढ़ा देती है। आइये जानते हैं पुरुषों को किन बीमारियों का खतरा ज्यादा रहता है?

पुरुषों को होने वाली बीमारियां  

  • उम्र बढ़ने पर पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। 40-50 की उम्र में पुरुषों में प्रोस्टेट से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। कई बार पुरुषों में एन्लार्ज्ड प्रोस्टेट की समस्या होने लगती है।  

  • उम्र बढ़ने के साथ पुरुषों में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की समस्या भी आने लगती है। भले ही ये कोई खतरनाक बीमारी नहीं है, लेकिन इससे लाइफ को ठीक से इंजॉय नहीं कर पाते और कुछ लोगों में डिप्रेशन की समस्या होने लगती है। 

  • पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन का लेवल कम होने से यौन विकास और रंग-रूप भी प्रभावित होता है। स्पर्म के प्रोडक्शन और पुरुषों की फिजिकल लाइफ को भी प्रभावित करने लगती है।

  • पुरुषों में हार्ट अटैक का खतरा भी महिलाओं से ज्यादा होता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हार्ट की समस्या और गंभीर हो जाती है। इसके लिए पुरुषों को अपने ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रखना चाहिए।

  • ज्यादा धूम्रपान करने से पुरुष में फेफड़ों का कैंसर होने का खतरा भी ज्यादा रहता है। इसलिए एजिंग के साथ ही पुरुषों को अपने फेफड़ों की भी जांच करवाते रहना चाहिए।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।