1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. ज्यादा ब्रेड का सेवन सेहत को कर सकता है बीमार, हो सकती हैं ये बीमारियां

ज्यादा ब्रेड का सेवन सेहत को कर सकता है बीमार, हो सकती हैं ये बीमारियां

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jan 14, 2022 10:51 am IST,  Updated : Jan 14, 2022 10:51 am IST

ब्रेड का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं तो इससे आपकी सेहत को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। खासकर सफेद ब्रेड का सेवन नहीं करना चाहिए।

ज्यादा ब्रेड का सेवन...- India TV Hindi
ज्यादा ब्रेड का सेवन सेहत को कर सकता है बीमार Image Source : FREEPIK

अक्सर लोग दिन की शुरूआत ब्रेड और चाय के साथ करते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक को ब्रेकफास्ट में ब्रेड पसंद होती है। । ब्रेड को लोग सैंडविच, टोस्ट या चाय के साथ खाना बहुत चाब से खाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप इसका सेवन अधिक मात्रा में करते हैं तो इससे आपकी सेहत को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। खासकर सफेद ब्रेड का सेवन नहीं करना चाहिए। आज हम आपको बताएंगे ब्रेड से होने वाले नुकसान के बारे में-

शुगर लेवल-

ब्रेड जल्दी पच जाती है, जब पेट खाना पचाता है तो इससे ब्लड शुगर लेवल पर असर पड़ता है। इस वजह से इंसुलिन लेवल तेजी से बढ़ जाता है, जो खासतौर पर डायबीटीज के मरीजों के लिए ठीक नहीं है।

म्यूकस की प्रॉब्लम-
जो लोग रोजाना ब्रेड खाते हैं उन्हें आंव होने की आशंका बढ़ जाती है, जिससे शरीर तो कमजोर होता है ही साथ ही पाचन क्रिया भी कमजोर होता है ही साथ ही पाचन क्रिया भी कमजोर हो जाती है।

नमक की मात्रा अधिक-
 ज्यादातर ब्रेड में बहुत अधिक मात्रा में नमक होता है। इसलिए अगर आप ब्रेड कम खाएंगे तो आपके शरीर में सोडियम की मात्रा काफी कम हो जाएगी। 

हार्ट के लिए नुकसानदायक- 
ब्रेड में अधिक मात्रआ में सोडियम होने की वजह से यह बल्ड प्रेशर को बढ़ा सकता है। ब्लड प्रेशर बढ़ने की वजह से हार्ट की बीमारी का खतरा अधिक बढ़ जाता है।

बढ़ता है वजन-
 ब्रेड में कार्ब, नमक और रिफआइंड शुगर होते हैं यह सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। इसके नियमित सेवन से आपका वजन बढ़ सकता है।

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।