1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. मछली के साथ या बाद में भूलकर भी ना खाएं ये चीजें, सेहत पर पड़ेगा असर

मछली के साथ या बाद में भूलकर भी ना खाएं ये चीजें, सेहत पर पड़ेगा असर

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jan 13, 2022 01:42 pm IST,  Updated : Jan 13, 2022 01:43 pm IST

दूध और मछली दोनों पोष्टिक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ है। मछली में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, कई तरह के विटामिन, ओमेगा 3 फैटी एसिड आदि पाए जाते हैं।

मछली के साथ या बाद में...- India TV Hindi
मछली के साथ या बाद में भूलकर भी ना खाएं ये चीजें Image Source : FREEPIK

स्वास्थ्य के लिए मछली का सेवन सेहतमंद माना जाता है। डॉक्टर अक्सर इसे खाने की सलाह देते हैं। इसमें सिर्फ प्रोटीन ही नहीं बल्कि ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि मछली खाने के बाद कुछ चीजों का सेवन नुकसानदेह हो सकता है तो चलिए हम आपको बताते हैं कि मछली खाने के बाद किन चीजों की सेवन नहीं करना चाहिए-

मछली खाने के बाद न खाएं दही -

मछली के साथ कभी भी दही का सेवन ना करें। इससे आपको एलर्जी की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

मछली खाने के बाद न खाएं आइसक्रीम-
मछली खाने के बाद आपको आइसक्रीम का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे पेट और त्वचा से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

मछली खाने के बाद न पीये चाय या कॉफी-
मछली खाने के बाद चाय और कॉफी पीना भी नुकसानदायक साबित हो सकता है।

 मछली खाने के बाद न खाएं मिठाइयां-
कोशिश करें कि मछली के सेवन के बाद कभी भी मिठाइयों का सेवन ना करें। ये आपके स्वास्थ्य के लिए हैवी आहार हो सकता है। वहीं, कई मिठाइयां दूध की सहायता से बनाई जाती है। इनसे भी आपको परहेज करना चाहिए।

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।