1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. क्या वाकई चावल के मांड में UTI ठीक करने की ताकत है, आयुर्वदिक डॉक्टर से जानिए इसकी सच्चाई

क्या वाकई चावल के मांड में UTI ठीक करने की ताकत है, आयुर्वदिक डॉक्टर से जानिए इसकी सच्चाई

 Written By: Bharti Singh
 Published : Aug 06, 2026 01:36 pm IST,  Updated : Aug 06, 2026 01:36 pm IST

महिलाओं को अक्सर यूटीआई की समस्या झेलनी पड़ती है। साफ-सफाी का ध्यान न रखने और गंदे टॉयलेट की वजह से ये ज्यादा होता है। लेकिन क्या चावल के मांड से यूटीआई में फायदा मिलता है।

यूटीआई में चावल का आटा- India TV Hindi
यूटीआई में चावल का आटा Image Source : MAGNIFIC

चावल का मांड यानी चावल का पानी आसानी से मिल जाता है। जब भी घर में चावल बनें आप उसका पानी निकाल लें। ये मांड कई कामों में आता है। कुछ लोगों का मनना है कि चावल के मांड से यूरिन इंफेक्शन ठीक हो जाता है। लेकिन क्या वाकई चावल के पानी या चावल के मांड से यूटीआई ठीक होता है। आइये आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा (आशा आयुर्वेद) से जानते हैं इसमें कितनी सच्चाई है। चावल का मांड कैसे इस्तेमाल किया जाना चाहिए और इसके फायदे क्या हैं?

चावल के मांड के फायदे

बैक्टीरिया को बाहर निकाले- चावल के मांड में पाए जाने वाले गुण शरीर से बैक्टीरिया को बाहर निकालने में मदद करते हैं, खासतौर से जो यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन का कारण बनते हैं।

शरीर को ठंडा बनाए- चावल का पीना या चावल का मांड शरीर को अंदर से ठंडा रखता है। इसलिए गर्मियों में इसका सेवन अच्छा माना जाता है। गर्मियों में इससे यूरिनरी इन्फेक्शन का खतरा कम हो जाता है।

जलन में राहत-  चावल के मांड में विटामिन B, C और E काफी मात्रा में होते हैं, जो पेशाब करते समय होने वाली जलन और दर्द से राहत दिलाते हैं। इससे पेशाब के रास्ते होने वाले संक्रमण को भी दूर किया जा सकता है। 

चावल का मांड कैसे इस्तेमाल करें

आयुर्वेदिक डॉक्टर के मुताबिक, चीनी मिलाकर आधा गिलास चावल का पानी पीने से यूरिनरी इन्फेक्शन के लक्षणों से तुरंत राहत मिलती है। कुछ लोग इसे काला नमक और नींबू मिलाकर पीने की सलाह देते हैं, जो शरीर को डिटॉक्स करने और यूरिक एसिड के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। चावल का मांड शरीर को ठंडा रखने में भी मदद करता है। गर्मी में इसका सेवन करना फायदेमंद होता है।

यूटीआई ठीक करने के आयुर्वेदिक उपाय

आयुर्वेद में यूरिनरी इन्फेक्शन के इलाज के लिए इलायची नारियल पानी के साथ लें। सूखी अदरक, अनार का रस और सेंधा नमक के साथ लें। केले के तने का रस शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करें और आंवला इलायची के साथ पीसकर इस्तेमाल किया जाता है। अगर परेशान जल्दी ठीक न हो तो आपको बिना देरी किए डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।