1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. गुनगुने पानी में मिक्स कर लें किचन में रखी ये दो चीजें, सुबह-सुबह पीने से सुधर जाएगी पेट की सेहत

गुनगुने पानी में मिक्स कर लें किचन में रखी ये दो चीजें, सुबह-सुबह पीने से सुधर जाएगी पेट की सेहत

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : May 10, 2025 06:35 am IST,  Updated : May 10, 2025 06:43 am IST

क्या आप जानते हैं कि अगर आप हर रोज सुबह गुनगुने पानी में हल्दी और शहद को मिलाकर पिएंगे, तो आपकी सेहत पर कितने सारे पॉजिटिव असर पड़ सकते हैं?

हल्दी-शहद का पानी- India TV Hindi
हल्दी-शहद का पानी Image Source : FREEPIK

अगर आप खुद को सेहतमंद बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको अपनी गट हेल्थ की अच्छी तरह से देखभाल करनी चाहिए। पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए आप औषधीय गुणों से भरपूर इस नेचुरल ड्रिंक को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं। इस ड्रिंक को बनाने के लिए आपको हल्दी और शहद की जरूरत पड़ेगी। हल्दी और शहद, दोनों ही चीजों को दादी-नानी के जमाने से सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता रहा है।

कैसे बनाएं हल्दी-शहद का पानी?

सबसे पहले पानी को हल्का गर्म या फिर गुनगुना कर लीजिए। अब एक गिलास पानी में आपको आधी चम्मच हल्दी और एक स्पून शहद डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको सुबह-सुबह खाली पेट इस ड्रिंक का सेवन करना चाहिए। हर रोज हल्दी और शहद के पानी को पिएं और महज कुछ ही हफ्तों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें।

गट हेल्थ सुधारने में कारगर

अगर आप अपनी गट हेल्थ को सुधारना चाहते हैं, तो इस ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। हल्दी और शहद में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित हो सकते हैं। इसके अलावा इस ड्रिंक को पीकर आप अपने शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में असरदार साबित हो सकते हैं।

सेहत के लिए फायदेमंद

क्या आप अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट करना चाहते हैं? अगर हां, तो हर रोज इस ड्रिंक का सेवन करना शुरू कर दीजिए। सर्दी-जुकाम जैसी समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी इस ड्रिंक को कंज्यूम किया जा सकता है। इसके अलावा हल्दी और शहद का पानी दिल से जुड़ी गंभीर और खतरनाक बीमारियों के खतरे को कम कर सकता है। इस ड्रिंक में मौजूद तत्व आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी त्वचा के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।