1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कब्ज में दूध पीना चाहिए या फिर नहीं, क्या है इस समस्या से छुटकारा पाने का सही तरीका?

कब्ज में दूध पीना चाहिए या फिर नहीं, क्या है इस समस्या से छुटकारा पाने का सही तरीका?

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jul 10, 2024 11:54 pm IST,  Updated : Jul 10, 2024 11:54 pm IST

अगर आप भी कब्ज की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आपको अपनी डाइट में दूध को शामिल करने के सही तरीके के बारे में जान लेना चाहिए।

Milk- India TV Hindi
Milk Image Source : FREEPIK

क्या आपको भी अक्सर कब्ज की दिक्कत से जूझना पड़ता है? अगर हां, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आपको कब्ज है तो आपको सिर्फ दूध का सेवन करने से बचना चाहिए। अगर आप इस समस्या को अलविदा कहना चाहते हैं तो आपको दूध में कुछ चीजों को मिक्स करके देखना चाहिए।

फायदेमंद साबित होंगे दूध और हल्दी 

अगर आप अपनी गट हेल्थ को इम्प्रूव करना चाहते हैं तो आपको हर रोज रात में हल्दी वाले दूध का सेवन करना चाहिए। एक गिलास गर्मागर्म दूध में थोड़ी सी हल्दी मिक्स कर पी जाइए और अगली सुबह खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखिए। कब्ज के अलावा गैस और अपच जैसी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भी हल्दी वाला दूध फायदेमंद साबित हो सकता है।

कर सकते हैं दूध और दालचीनी का सेवन

पेट साफ रखने के लिए या फिर कब्ज जैसी समस्या को अलविदा कहने के लिए आप दूध में दालचीनी को मिक्स कर सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको रात में सोने से पहले दालचीनी वाले इस दूध का सेवन करना चाहिए। रात में एक गिलास दूध में दालचीनी का एक टुकड़ा डालिए और फिर इस दूध को गर्म कर पी जाइए।

दूध में मिला सकते हैं लौंग

अगर सुबह-सुबह आपका पेट साफ नहीं हो पा रहा है तो आपको रात में एक पैन में एक गिलास दूध डालना है। अब दूध में लौंग डालकर इसे अच्छी तरह से बॉइल कर लेना है। कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप इस तरह से दूध का सेवन कर सकते हैं। दूध और लौंग में पाए जाने वाले तत्व आपकी इस समस्या को दूर करने में कारगर साबित हो सकते हैं। 

रात में सोने से पहले सादा दूध पीने की जगह दादी-नानी के इन घरेलू नुस्खों को ट्राई कर महज कुछ ही दिनों में खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।