1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. पुरुषों में बढ़ रहा है प्रोस्टेट कैंसर का खतरा, जानिए इसके लक्षण और बचाव के उपाय

पुरुषों में बढ़ रहा है प्रोस्टेट कैंसर का खतरा, जानिए इसके लक्षण और बचाव के उपाय

 Written By: Akanksha Tiwari
 Published : Jul 07, 2023 04:45 pm IST,  Updated : Jul 07, 2023 04:45 pm IST

पुरुषों में प्रोस्टेट एक ग्रंथि है, जिसकी मदद से शरीर का यूरिन बाहर निकलता है। आइए जानते में क्या है प्रोस्टेट कैंसर और इससे बचाव के तरीके

prostate cancer- India TV Hindi
prostate cancer symptoms and treatment Image Source : FREEPIK

पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर का खतरा बढ़ रहा है। WHO की एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2020 में 10 मिलियन लोगों की मौत प्रोस्टेट कैंसर के कारण हुई थी। हर साल प्रोस्टेट कैंसर से दुनियाभर में लाखों लोग ग्रसित हो रहे हैं। प्रोस्टेट एक ग्रंथि है जो केवल पुरुषों में पाई जाती है। अखरोट के आकार सा दिखने वाला प्रोस्टेट पुरुषों की उम्र बढ़ने के साथ बड़ा हो सकता है। प्रोस्टेट कैंसर नपुंसकता या इरेक्टाइल डिस्फंक्शन का कारण भी बन सकता है। प्रोस्टेट कैंसर पुरुषों में यह तेजी से बढ़ने वाली समस्या बन चुका है।

प्रोस्टेट कैंसर की पहचान क्या है (symptoms of prostate cancer)

  1. बार-बार पेशाब आना प्रोस्टेट कैंसर का लक्षण है।
  2. प्रोस्टेट कैंसर में पेशाब में खून आ सकता है।
  3. पेट के निचले हिस्से में दर्द की शिकायत।
  4. रुक-रुक कर पेशाब आना।
  5. पेशाब करने में दर्द होना।
  6. पेशाब अपने आप निकल जाना।

प्रोस्टेट कैंसर से बचाव क्या है? (prostate cancer prevention tips)

  1. प्रोस्टेट कैंसर से बचने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं और पौष्टिक आहार लें।डाइट में क्रूसिफेरस सब्जियां (फूलगोभी और गोभी), हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल करें।
  2. ओमेगा -3 फैटी एसिड से भरपूर मछली और नट्स खाएं। आप नॉनवेज खाते हैं तो सालमन फिश, ट्यूना फिश और ट्राउट फिश को डाइट में शामिल करें।
  3. कद्दू के बीजों को डाइट में शामिल करें कद्दू के बीजों में जिंक पाया जाता है, जो प्रोस्टेट हेल्थ में सुधार करता है और पुरुषों में प्रजनन क्षमता को बढ़ाता है। 
  4. फलियां और सोयाबीन प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करती हैं। जिसके लिए आप डाइट में दाल, छोले और बीन्स शामिल करें ये सभी फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स का एक अच्छा सोर्स हैं।
  5. टमाटर में लाइकोपीन एंटीऑक्सीडेंट होता है, जिसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इसे खाने से प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

यह भी पढ़ें: लिवर के लिए काल बन जाते हैं ये फूड्स, Fatty Liver से बचने के लिए अपनाएं ये तरीके

डार्क चॉकलेट से कोलेस्ट्रॉल रहेगा कंट्रोल, जानें इसे खाने के 5 बड़े फायदे

इस चाय को पीने से नसों में जमा गंदा कोलेस्ट्रॉल होगा बाहर, जानें इसे बनाने का तरीका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।