1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सर्दियों की सुबह खा लें 1 मुट्ठी भीगी हुई मूंगफली, सेहत को मिलेंगे गजब के फायदे, जान लें सेवन का सही तरीका

सर्दियों की सुबह खा लें 1 मुट्ठी भीगी हुई मूंगफली, सेहत को मिलेंगे गजब के फायदे, जान लें सेवन का सही तरीका

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Dec 22, 2024 06:30 am IST,  Updated : Dec 22, 2024 06:30 am IST

मूंगफली खाना सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन हार्ट और पाचन को दुरुस्त करने के लिए मूंगफली को भिगोकर खाएं। रोजाना 1 मुट्ठी भीगी हुई मूंगफली खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं।

मूंगफली के फायदे- India TV Hindi
मूंगफली के फायदे Image Source : SOCIAL

मूंगफली को सेहत के लिए पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जाता है। मूंगफली में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपकी ओवरऑल हेल्थ को प्रमोट करते हैं। मूंगफली में विटामिन , फैट्स, प्रोटीन, फाइबर, पोटेशियम, विटामिन बी, मैग्नीशियम, फोस्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। हाई कैलोरी होने के बाद भी मूंगफली वजन घटाने में मदद करती है। आप कई तरह से मूंगफली को डाइट में शामिल कर सकते हैं। ज्यादातर लोग भुनी हुई मूंगफली खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी भीगी हुई मूंगफली खाई हैं? भीगी हुई मूंगफली खाने से स्वास्थ्य को और भी फायदे मिलते हैं। इससे कब्ज और हाजमा की दिक्तत दूर होती है।

मूंगफली को भिगोकर खाने के फायदे:

भीगी हुई मूंगफली खाने से डाइजेशन भी दुरुस्त रहता है। इसमें डाइटरी फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है जिससे पेट आसानी से साफ हो जाता है। भीगी मूंगफली खाने से कब्ज और गैस में राहत मिलती है। शरीर में सभी पोषक तत्व आसानी से अवशोषित हो जाते हैं। मूंगफली को भिगोकर खाने से हार्ट हेल्थ में सुधार आता है। मूंगफली में मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट्स पाए जाते हैं जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं। मूगफली खाने से हार्ट की बीमारियों का खतरा कम होता है। शरीर को गर्म रखने में मूंगफली मदद करती है। इसलिए ठंड में लोग ज्यादा मूंगफली खाते हैं। मूंगफली खाने से पूरे शरीर में रक्त का संचार बेहतर होता है। मूंगफली में एंटीऑक्सीडेंट रेस्वेराट्रोल भी पाए जाते हैं जिससे शरीर में सूजन को कम किया जा सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।