1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. नींबू पानी पीने से शरीर पर क्या असर पड़ता है, जानिए कब और कैसे करना चाहिए इस नेचुरल ड्रिंक का सेवन?

नींबू पानी पीने से शरीर पर क्या असर पड़ता है, जानिए कब और कैसे करना चाहिए इस नेचुरल ड्रिंक का सेवन?

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Apr 15, 2026 09:39 pm IST,  Updated : Apr 15, 2026 10:46 pm IST

Lemon water: क्या आप जानते हैं कि पोषक तत्वों से भरपूर नींबू पानी का सेवन किस समय और किस तरीके से करना चाहिए? अगर नहीं, तो आइए जानकारी हासिल करते हैं।

नींबू पानी- India TV Hindi
नींबू पानी Image Source : FREEPIK

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक नींबू वाला पानी आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। बस जरूरत है नींबू पानी को सही समय पर, सही मात्रा में और सही तरीके से अपने डाइट प्लान में शामिल करने की। सबसे पहले पैन में एक गिलास पानी डालिए और पानी को गुनगुना कर लीजिए। अब एक गिलास गुनगुने पानी में आपको आधा या फिर एक नींबू निचोड़कर मिक्स कर लेना है। आपका नींबू वाला पानी कंज्यूम करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

कब और कैसे पीना चाहिए- सुबह-सुबह खाली पेट नींबू वाला पानी पीना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। गुनगुना पानी और नींबू का मिश्रण आपकी सेहत पर ढेर सारे पॉजिटिव असर डालने में कारगर साबित हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जो लोग कमजोर इम्यूनिटी की वजह से बार-बार बीमार पड़ जाते हैं, उन्हें पोषक तत्वों से भरपूर नींबू पानी पीना शुरू कर देना चाहिए।

नींबू पानी पीने के फायदे- अगर आप हर रोज सुबह-सुबह खाली पेट नींबू पानी का सेवन करना शुरू कर देते हैं, तो आपको महज कुछ ही हफ्तों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा। क्या आप जानते हैं कि नींबू पानी में मौजूद तत्व आपकी गट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं? हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक नींबू पानी, पेट से जुड़ी समस्याओं के खतरे को कम करने में मददगार साबित हो सकता है।

सेहत के लिए फायदेमंद- बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए नींबू पानी का सेवन करने की सलाह दी जाती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लेमन वॉटर आपकी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में भी असरदार साबित हो सकती है। इसका मतलब ये है कि अगर आप अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं, तो सुबह-सुबह खाली पेट पोषक तत्वों से भरपूर नींबू पानी पीने के नियम को फॉलो करना शुरू कर दीजिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।