1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. हर समय महसूस होती रहती है एनर्जी की कमी, कहीं आपके शरीर में भी इस विटामिन की डेफिशिएंसी तो नहीं?

हर समय महसूस होती रहती है एनर्जी की कमी, कहीं आपके शरीर में भी इस विटामिन की डेफिशिएंसी तो नहीं?

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Aug 08, 2024 06:30 am IST,  Updated : Aug 08, 2024 06:30 am IST

अक्सर एनर्जी की कमी या फिर थकान महसूस होना शरीर में विटामिन की कमी की तरफ इशारा कर सकता है। आइए जानते हैं कि किस विटामिन की कमी की वजह से आपको इस तरह के लक्षण का सामना करना पड़ता है।

विटामिन डी के लक्षण- India TV Hindi
विटामिन डी के लक्षण Image Source : FREEPIK

आपके शरीर में दिखाई देने वाले लक्षण अक्सर शरीर में किसी न किसी तरह की कमी की तरफ इशारा कर सकते हैं। इसी तरह से अगर आपके शरीर में किसी भी विटामिन की कमी होती है, तो आपको बॉडी में कुछ लक्षण दिखाई देते हैं जिन्हें नजरअंदाज करना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। छोटे-छोटे दिखाई देने वाले कुछ लक्षण आपकी सेहत को बुरी तरह से डैमेज कर सकते हैं। आइए विटामिन डी के कुछ लक्षणों के बारे में जानते हैं।  

थकान और कमजोरी महसूस होना

बॉडी में विटामिन डी की कमी की वजह से आपको थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। अगर आपको भी अपने शरीर में एनर्जी की कमी महसूस हो रही है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। इसके अलावा अगर आपको एंग्जाएटी और डिप्रेशन जैसी फीलिंग महसूस हो रही है तो आपके शरीर में विटामिन डी की कमी हो सकती है।  

हड्डियों और पीठ में दर्द

शरीर में विटामिन डी की कमी की वजह से आपकी बोन हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है। यही वजह है कि इस विटामिन की कमी के कारण पीठ में दर्द, मसल पेन और गठिया के दर्द की समस्या पैदा हो सकती है। इस तरह के लक्षणों को नजरअंदाज करने की गलती की वजह से आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं इसलिए सावधानी बरतनी बेहद जरूरी है।

घाव ठीक न होना

अगर आपकी चोट या फिर आपके घाव ठीक नहीं हो पा रहे हैं या फिर बहुत धीरे ठीक हो रहे हैं तो आपके शरीर में विटामिन डी की कमी होने की संभावना काफी हद तक बढ़ सकती है। अचानक से वेट बढ़ना भी खतरे की तरफ इशारा कर सकता है। इसके अलावा अगर आपके बाल भी झड़ रहे हैं तो इसकी वजह भी विटामिन डी की कमी हो सकती है। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, इस तरह के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें)

ये भी पढ़ें: 

ताकत बढ़ाने के लिए ही नहीं, कई समस्याओं को दूर करने के लिए रामबाण इलाज है शिलाजीत

मौत की वजह बन सकती हैं ये 8 खतरनाक बीमारियां, आयुर्वेदिक उपचार से कम हो सकता है रिस्क

पिद्दी से दिखाई देने वाले ये बीज हैं जबरदस्त, ऐसे कर लें इस्तेमाल, सुबह उठते ही पेट होने लगेगा साफ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।